रुड़की में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उवैश अंसारी ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विधायक फुरकान अहमद ने रिबन काटकर किया शुभारंभ

(ब्योरो दिलशाद खान।KNEWS18)

रुड़की। शहर की राजनीति में नई ऊर्जा भरने के साथ-साथ समाजसेवा के क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभाते हुए यूथ कांग्रेस के नव नियुक्त महानगर अध्यक्ष उवैश अंसारी एक सशक्त युवा चेहरे के रूप में उभर रहे हैं। रुड़की विधानसभा के सत्ती मोहल्ला स्थित मारवाड़ी भवन में उनके नेतृत्व में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर इस पहल को सफल बनाया।
इस आयोजन का उद्देश्य न केवल जरूरतमंदों की मदद करना था, बल्कि युवाओं को समाजसेवा के प्रति जागरूक करना भी रहा। शिविर में निःशुल्क नेत्र जांच, सामान्य चिकित्सक (फिजिशियन) द्वारा स्वास्थ्य परामर्श, दवाइयों का वितरण और जरूरतमंदों को चश्मे उपलब्ध कराए गए, जिससे स्थानीय लोगों को सीधा लाभ मिला।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पिरान कलियर के विधायक हाजी फुरकान अहमद पहुंचे। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उवैश अंसारी और पार्षद हाजी फजलुर्रहमान उर्फ छोटे भाई ने उनका बुके देकर ज़ोरदार स्वागत किया। विधायक ने रिबन काटकर शिविर का शुभारंभ किया और इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। यह न केवल किसी जरूरतमंद का जीवन बचाता है, बल्कि रक्तदाता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है।
उन्होंने उवैश अंसारी की तारीफ करते हुए कहा कि ऐसे ऊर्जावान युवा नेता कांग्रेस को नई दिशा देने में सक्षम हैं। उनके प्रयासों से पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती मिल रही है और युवाओं में उनकी लोकप्रियता भविष्य के लिए सकारात्मक संकेत है। विधायक ने यह भी विश्वास जताया कि उवैश अंसारी आने वाले समय में प्रदेश स्तर पर अपनी पहचान मजबूत करेंगे।
वहीं, उवैश अंसारी ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य राजनीति के साथ-साथ समाज सेवा को बढ़ावा देना है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे रक्तदान जैसे महादान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें, क्योंकि यह किसी के जीवन को बचाने का सबसे सरल और प्रभावी माध्यम है। उन्होंने बताया कि शिविर में युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों की भी सक्रिय भागीदारी रही, जो इस आयोजन की सफलता को दर्शाता है।
अंसारी ने इस सफल आयोजन का श्रेय अपने पिता हाजी फजलुर्रहमान के मार्गदर्शन को देते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे जनहित के कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अधिक से अधिक युवाओं को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़कर संगठन को मजबूत किया जाएगा।
पार्षद हाजी फजलुर्रहमान ने कहा कि समाजसेवा उनकी प्राथमिकता रही है और यह आगे भी जारी रहेगी। रक्तदान एवं निःशुल्क नेत्र जांच शिविर जैसे आयोजन जरूरतमंद लोगों के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होते हैं। उन्होंने कहा कि उनके वार्ड में लगातार विकास कार्य कराए गए हैं, जिनमें सड़कों का निर्माण, नालियों की सफाई, पेयजल व्यवस्था में सुधार और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाना शामिल है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे ऐसे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लें। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी जनहित के कार्य इसी तरह निरंतर जारी रखेंगे।

शिविर के दौरान रक्तदान के साथ-साथ नेत्र जांच के लिए भी भारी भीड़ उमड़ी जिससे लोगो मे भारी उत्साह देखने को मिला।
जीवन चेरिटेबल ब्लड सेंटर रुड़की द्वारा आयोजित शिविर में पूरी टीम का सराहनीय सहयोग रहा। इस दौरान वंश त्यागी, हर्ष सैनी, लायबा नूर और प्रिंस सैनी सहित टीम के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस अवसर पर राव परवेज, हाजी नौशाद, नावेद मालिक, महफूज उर्फ चांद, शौवेज, साहिल, सादिक खान, फारख मलिक, राजा भाई, मारुफ अर्फी, भानु प्रताप भौटियाल, मुजीब खान, हुसैन भाई और दाउद खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह आयोजन इस बात का स्पष्ट संकेत है कि उवैश अंसारी के नेतृत्व में रुड़की यूथ कांग्रेस केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाजसेवा के माध्यम से आम जनता के बीच अपनी मजबूत पहचान बना रही है।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!