November 3, 2026

रुड़की में खुला अवयान लाइटिंग एंड इलेक्ट्रिकल्स का आधुनिक शोरूम, दीपावली पर ग्राहकों को मिलेगी 15 से 20 प्रतिशत तक की विशेष छूट

(ब्योरो दिलशाद खान KNEWS 18) 

रुड़की। दीपावली के त्योहार से पहले रुड़की के रामनगर क्षेत्र में लाइटिंग और इलेक्ट्रिकल्स के शौकीनों के लिए एक नया शोरूम शुरू हुआ है। रामनगर स्थित शिव चौक, गली नंबर-3 में अवयान लाइटिंग एंड इलेक्ट्रिकल्स का भव्य शुभारंभ किया गया। शोरूम का उद्घाटन झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाति ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर शोरूम की ऑनर शिल्पी सैनी ने विधायक का बुके भेंट कर जोरदार स्वागत किया। विधायक ने शिल्पी सैनी और अमित कुमार को नए व्यवसाय की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे।

झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाति ने अवयान लाइटिंग एंड इलेक्ट्रिकल्स के शुभारंभ पर शिल्पी सैनी और अमित कुमार को बधाई देते हुए कहा कि रुड़की में इस तरह के नए प्रतिष्ठानों की शुरुआत से व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह शोरूम ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता और उचित दामों पर आधुनिक लाइटिंग उपलब्ध कराएगा।

आधुनिक और आकर्षक लाइटों का मिलेगा कलेक्शन

शोरूम की ऑनर शिल्पी सैनी ने बताया कि अवयान लाइटिंग एंड इलेक्ट्रिकल्स शुरू करने का उद्देश्य ग्राहकों को लाइटिंग की दुनिया में कुछ नया और अलग उपलब्ध कराना है। फिलहाल शोरूम में फैंसी लाइटें, डेकोरेटिव लाइटें, आकर्षक झूमर, रैम्प लाइटें और क्रिस्टल वाले खूबसूरत वॉल लैंप उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि अगले दो से तीन दिनों में पूरा स्टॉक और नया कलेक्शन शोरूम में सजा दिया जाएगा। यहां ग्राहकों को ऐसे आकर्षक डिजाइन देखने को मिलेंगे, जो रुड़की के बाजार में अभी आसानी से उपलब्ध नहीं हैं।

पिता के सपने को साकार करने की पहल

शिल्पी सैनी ने भावुक अंदाज में बताया कि उनके पिता स्वर्गीय अरविंद सैनी जी को लाइटिंग और डेकोरेटिव वस्तुओं में विशेष रुचि थी। उनके मन में अपना व्यवसाय शुरू करने का सपना था। उन्होंने सीबीआरआई रुड़की में लगभग 30 वर्षों तक सेवाएं दी थीं। आज परिवार उनके उसी सपने को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहा है। शिल्पी ने बताया कि उनके पति अमित कुमार बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े हैं और इस नए व्यवसाय में उनका सहयोग कर रहे हैं। शोरूम के संचालन और ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देने की जिम्मेदारी वह स्वयं संभालेंगी।

थोक में भी उपलब्ध होगा सामान

अमित कुमार ने बताया कि अवयान लाइटिंग एंड इलेक्ट्रिकल्स पूरी तरह लाइटिंग से संबंधित शोरूम है। यहां डेकोरेटिव लाइटिंग, गार्डन लाइटिंग, वॉल लाइटिंग सहित विभिन्न प्रकार की आधुनिक लाइटें उपलब्ध कराई जाएंगी। भविष्य में इलेक्ट्रिकल्स से जुड़े सभी प्रकार के पार्ट्स और उपकरण भी उपलब्ध होंगे। कॉर्पोरेट और व्यावसायिक ग्राहकों के लिए थोक में सामान उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी रहेगी। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को प्रतिस्पर्धी कीमतों पर बेहतर गुणवत्ता का सामान देना उनकी प्राथमिकता है।

दीपावली पर 15 से 20 प्रतिशत तक की विशेष छूट

अमित कुमार ने बताया कि दीपावली के त्योहार को देखते हुए ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर की योजना बनाई गई है। दीपावली से एक-दो दिन पहले खरीदारी करने वाले ग्राहकों को चयनित सामान पर 15 से 20 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। इस ऑफर से ग्राहकों को त्योहार की खरीदारी में अच्छी बचत का अवसर मिलेगा।

उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि दीपावली की खरीदारी के लिए एक बार अवयान लाइटिंग एंड इलेक्ट्रिकल्स जरूर आएं और यहां उपलब्ध आकर्षक एवं अनोखे कलेक्शन का लाभ उठाएं।

शोरूम का पता: अवयान लाइटिंग एंड इलेक्ट्रिकल्स, रामनगर, शिव चौक, गली नंबर-3, रुड़की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!