रुड़की में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, संगठन को मजबूत करने का किया आह्वान

(ब्योरो दिलशाद खान।KNEWS18)

रुड़की। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कार्यालय, रुड़की में भव्य एवं उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी के ध्वज के ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। इस दौरान कार्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और पार्टी के जयघोष से गूंज उठा।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के संघर्ष से शिखर तक के गौरवशाली सफर को विस्तार से प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि पार्टी ने अपने स्थापना काल से ही राष्ट्र सेवा को सर्वोपरि रखा है और आज उसी समर्पण और मेहनत के बल पर वह विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित हुई है। उन्होंने “विकसित भारत” के संकल्प को दोहराते हुए कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरि ने भी अपने संबोधन में संगठन की एकता और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की निष्ठा और समर्पण पर निर्भर करती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने के लिए कार्य करें और समाज के हर वर्ग तक पार्टी की योजनाओं और उपलब्धियों को पहुंचाएं।
कार्यक्रम के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए और स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर स्थापना दिवस का जश्न मनाया और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का दिन है। उन्होंने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं और विकसित भारत के संकल्प को साकार करें।
इस मौके पर सागर गोयल, जिला उपाध्यक्ष सौरभ गुप्ता, संजीव तोमर, भीम सिंह, जिला कोषाध्यक्ष नितिन गोयल, पंकज नंदा, सुदेश चौधरी, नीलकमल शर्मा, राहुल मुल्तानी, रमेश जोशी, यूसुफ मलिक, आदित्य रोर, अंकित गौतम, सुशील रावत, प्रतिभा चौहान, अनीस गौड़, तेजपाल मौर्य, प्रदीप पाल, मंजू रावत, ममताश चहेल, सतीश सैनी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!