रुड़की के COER यूनिवर्सिटी में दीक्षांत समारोह में मेधावी छात्रों को प्रदान की गई उपाधियां, राज्यपाल ने युवाओं को दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश

(ब्योरो दिलशाद खान।KNEWS18)
रुड़की, 17 फरवरी 2026। COER यूनिवर्सिटी में दूसरे कॉन्वोकेशन समारोह का आयोजन बड़े ही उत्साह और गरिमामय माहौल में किया गया। इस भव्य समारोह की अध्यक्षता यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. अजय शर्मा ने की, जबकि उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। ग्लोबल टेलीकॉम एंड एजुकेशन एसोसिएशन के चेयरमैन प्रो. एन.के. गोयल कार्यक्रम में गेस्ट ऑफ ऑनर रहे। समारोह में यूनिवर्सिटी प्रेसिडेंट जे.सी. जैन, वाइस प्रेसिडेंट डॉ. श्रीयांस जैन, प्रो-वाइस चांसलर डॉ. चिन्नैयान रामासुब्रमण्यम, फैकल्टी मेंबर्स और 650 से अधिक छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

कॉन्वोकेशन की शुरुआत पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ देवी सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन और विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ हुई। इसके बाद प्रो-वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) चिन्नईयन रामसुब्रमण्यम ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए विश्वविद्यालय की हालिया उपलब्धियों, अकादमिक प्रगति और विभिन्न महत्वपूर्ण माइलस्टोन्स की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि और विश्वविद्यालय प्रबंधन ने टॉप रैंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया।
विश्वविद्यालय स्तर पर उच्चतम 9.9 सीजीपीए प्राप्त करने पर बी.कॉम ऑनर्स की छात्रा सुश्री आयुषी पंवार को प्रतिष्ठित सेठ रोशन लाल जैन ट्रॉफी प्रदान की गई। वहीं डिप्लोमा इन सिविल इंजीनियरिंग की छात्रा सुश्री डोना चौहान और एमसीए के छात्र हनी चौधरी को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा विभिन्न विभागों और पाठ्यक्रमों के टॉपर्स को गोल्ड और सिल्वर मेडल प्रदान किए गए।
बी.टेक सीएसई में सुश्री शाजिया नफीस को स्वर्ण पदक और सुश्री रिया प्रजापति को रजत पदक मिला। बी.टेक एआईएमएल में वात्सल्य अग्रवाल को गोल्ड तथा मुदित कुमार को सिल्वर मेडल प्रदान किया गया। बी.टेक साइबर सिक्योरिटी, बीसीए, बीबीए, बी.कॉम, एग्रीकल्चर, डिप्लोमा इंजीनियरिंग, एमबीए, एमसीए, एम.टेक और एम.एससी सहित कई कोर्सों के मेधावी विद्यार्थियों को भी उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। बीसीए की तान्या चौहान, बीबीए की कशिश आशियान, एमबीए की श्रुति जैन और अन्य कई छात्रों ने शानदार अंकों के साथ स्वर्ण पदक हासिल कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया।
डिप्लोमा फार्मेसी, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्रों को भी उनके उत्कृष्ट अंकों के आधार पर मेडल दिए गए। समारोह के दौरान विद्यार्थियों और अभिभावकों में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरे आयोजन में उपलब्धि व सम्मान का माहौल बना रहा।


कार्यक्रम के अंत में यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सभी मेडल विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रशासन ने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता न केवल उनकी मेहनत का परिणाम है, बल्कि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा भी है। यह कॉन्वोकेशन समारोह विश्वविद्यालय के अकादमिक उत्कृष्टता, गुणवत्ता शिक्षा और समग्र विकास के प्रति उसके मजबूत संकल्प को दर्शाता है।






