(ब्योरो – दिलशाद खान।KNEWS18)
रुड़की। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय रुड़की में नवगठित जिला मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्षों के स्वागत में एक भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। समारोह का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करना तथा विभिन्न मोर्चों के माध्यम से पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना रहा।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने सभी नवनियुक्त मोर्चा अध्यक्षों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित एवं विचारधारा आधारित संगठन है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता और पदाधिकारी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विभोर सेठी, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष नील कमल, अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीटू सिंह, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष आदित्य रोड, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुदेश चौधरी एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष राहुल मुल्तानी से संगठन की रीति-नीति के अनुरूप कार्य करने का आह्वान किया।डॉ. मधु सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी के सभी मोर्चे संगठन की रीढ़ होते हैं। इन्हीं मोर्चों के माध्यम से भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा, केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के हर वर्ग तक पहुंचती हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी मोर्चा अध्यक्ष जनता के बीच जाकर सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करें और संगठनात्मक कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाएं, ताकि पार्टी को और अधिक मजबूती मिल सके।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी और अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनीस गॉड ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि युवाओं, महिलाओं, किसानों, पिछड़े वर्ग, अनुसूचित वर्ग और अल्पसंख्यक समाज को संगठन से जोड़ना समय की आवश्यकता है। सभी मोर्चा अध्यक्ष अपने-अपने दायित्वों का निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करें, जिससे आने वाले संगठनात्मक और चुनावी कार्यक्रमों में पार्टी को मजबूती मिले।कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त मोर्चा अध्यक्षों को उनके कार्यों, जिम्मेदारियों और संगठनात्मक संरचना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही आपसी समन्वय, टीमवर्क और अनुशासन पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सागर गोयल एवं अक्षय प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से किया।समारोह में जिला उपाध्यक्ष सोनू धीमान, जिला मंत्री सतीश सैनी, नवनीत सिंह, सचिन झबरेड़ी, प्रतिभा चौहान, जिला कोषाध्यक्ष नितिन गोयल, मीडिया प्रभारी पंकज नंदा सहित कदम सिंह, अंकित गौतम, मनोज नायक, विवेक चौधरी, अरुण लोहान, बीएल अग्रवाल, धीर सिंह, अनिल शर्मा, रामगोपाल शर्मा, सौरभ सिंघल, सूरज नेगी, गुरजिंदर सिंह, सनी नारंग, नमन सचदेवा सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।समारोह सौहार्दपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त मोर्चा अध्यक्षों का उत्साहवर्धन करते हुए संगठन को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।



