December 16, 2025

भाजपा जिला कार्यालय रुड़की में नवगठित ज़िला मोर्चा अध्यक्षों का हुआ भव्य स्वागत समारोह

(ब्योरो दिलशाद खान।KNEWS18)

भाजपा जिला कार्यालय में नवगठित जिला मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्षों के स्वागत हेतु एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह स्वागत कार्यक्रम भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को और अधिक सशक्त बनाते हुए विभिन्न मोर्चों के माध्यम से पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुँचाना रहा।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने सभी नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित संगठन है, जहाँ प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विभोर सेठी, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष नील कमल, अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीटू सिंह, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष आदित्य रोड, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुदेश चौधरी एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष राहुल मुल्तानी को संगठन की रीति-नीति के अनुरूप कार्य करने का आह्वान किया।डॉ. मधु सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सभी मोर्चे भाजपा संगठन की रीढ़ हैं और इन मोर्चों के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक पार्टी की विचारधारा पहुँचती है। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी मोर्चा अध्यक्ष केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से आम जनता तक पहुँचाएं तथा संगठनात्मक कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाएं।इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी और अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनीस गॉड ने कहा कि युवाओं, महिलाओं, किसानों, पिछड़े वर्ग, अनुसूचित वर्ग एवं अल्पसंख्यक समाज को संगठन से जोड़कर पार्टी को और मजबूत किया जाए। प्रत्येक मोर्चा अपने-अपने दायित्वों का निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करे, जिससे आगामी संगठनात्मक एवं चुनावी कार्यक्रमों में पार्टी को मजबूती मिले।कार्यक्रम के दौरान सभी मोर्चा अध्यक्षों को उनके संबंधित कार्यों, जिम्मेदारियों एवं संगठनात्मक संरचना के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही आपसी समन्वय एवं टीमवर्क पर विशेष जोर दिया गया।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सागर गोयल और अक्षय प्रताप सिंह ने किया, कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सोनू धीमान, जिला मंत्री सतीश सैनी, नवनीत सिंह, सचिन झबरेड़ी, प्रतिभा चौहान, जिला कोषाध्यक्ष नितिन गोयल, मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, कदम सिंह, अंकित गौतम, मनोज नायक, विवेक चौधरी,अरुण लोहान, बीएल अग्रवाल, धीर सिंह, अनिल शर्मा, रामगोपाल शर्मा, सौरभ सिंघल, सूरज नेगी ,गुरजिंदर सिंह, सनी नारंग, नमन सचदेवा आदि उपस्थित रहेसमारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त मोर्चा अध्यक्षों का उत्साहवर्धन किया और संगठन को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!