रुड़की नगर निगम सभागार में भव्य प्रबुद्धजन सम्मेलन, भाजपा संगठन और योजनाओं पर हुई चर्चा
(ब्योरो – दिलशाद खान।KNEWS18)
रुड़की। भारतीय जनता पार्टी, जिला रुड़की द्वारा नगर निगम सभागार में एक भव्य प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े प्रबुद्ध नागरिकों, शिक्षाविदों, व्यापारियों, डॉक्टरों, इंजीनियरों, वकीलों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बुद्धिजीवियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री सागर गोयल और अक्षय प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत उपस्थित रहे। उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, भाजपा पदाधिकारी, जिला प्रभारी, राज्य मंत्री एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।अपने संबोधन में सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि भाजपा सरकार का मूल मंत्र “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते वर्षों में भारत ने विश्व स्तर पर अपनी सशक्त पहचान बनाई है। देश ने डिजिटल क्रांति, बुनियादी ढांचे के विकास, स्वास्थ्य और शिक्षा सुधार तथा किसान हितैषी योजनाओं के माध्यम से उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचे।श्री रावत ने प्रबुद्धजनों से आह्वान करते हुए कहा कि वे समाज को सही दिशा दिखाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएँ और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाएँ। उन्होंने कहा कि भारत आज वैश्विक स्तर पर उभरती शक्ति के रूप में स्थापित हो रहा है, जिसका श्रेय भाजपा सरकार की दूरदर्शी नीतियों को जाता है।भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कहा कि भाजपा संगठन बूथ स्तर तक मजबूत है और प्रत्येक कार्यकर्ता जनता की सेवा के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि प्रबुद्ध वर्ग समाज का दर्पण होता है और ऐसे सम्मेलनों से संगठन और समाज के बीच संवाद की कड़ी और भी सुदृढ़ होती है।रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि रुड़की और आसपास के क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़े कई प्रोजेक्ट्स पर कार्य जारी है, जिनके सकारात्मक परिणाम शीघ्र ही सामने आएँगे।सम्मेलन में डॉ. राजेश चंद्रा, डॉ. राकेश त्यागी, कैप्टन प्रभाकर सिंह, कप्तान दिलीप सिंह सहित अन्य प्रबुद्ध नागरिकों ने अपने विचार रखे और सरकार एवं संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर प्रश्न किए। जिला प्रभारी दान सिंह रावत, राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी और शोभाराम प्रजापति सहित अन्य पदाधिकारियों ने सभी प्रश्नों का संतोषजनक उत्तर दिया और भविष्य की योजनाओं की जानकारी साझा की।कार्यक्रम के समापन अवसर पर धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी, मुनेश सैनी, कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, मास्टर सत्यपाल, राजपाल सिंह, डॉ. राकेश त्यागी, पवन तोमर, जिला उपाध्यक्ष सौरभ गुप्ता, प्रिया प्रवेश, संजीव तोमर, प्रतिभा चौहान, संजय अरोड़ा, नितिन गोयल, मीडिया प्रभारी पंकज नंदा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
👉 इस भव्य सम्मेलन ने न केवल भाजपा संगठन और समाज के प्रबुद्ध वर्ग को एक साझा मंच प्रदान किया बल्कि जनहितकारी योजनाओं और भविष्य की नीतियों पर संवाद का अवसर भी उपलब्ध कराया।



