झबरेड़ा के एम्बिशन पब्लिक स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, दीपक पंवार ने बढ़ाया छात्रों का उत्साह
ब्योरो दिलशाद खान।KNEWS18)
झबरेड़ा स्थित एम्बिशन पब्लिक स्कूल में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन एवं मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक विश्वास सिंह पंवार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतिभा किसी बड़े शहर की मोहताज नहीं होती, बल्कि गांवों से भी अनेक होनहार छात्र-छात्राएं निकलकर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि निरंतर मेहनत और अनुशासन से ही सफलता प्राप्त होती है तथा विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहना चाहिए।विद्यालय के निदेशक विपुल पंवार ने कहा कि कठिन परिश्रम ही सफलता की सच्ची कुंजी है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के छात्रों में पढ़ाई को लेकर भारी उत्साह दिखाई दे रहा है और यही लगन उन्हें भविष्य में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी। वहीं निदेशक श्रीमती सोनम रॉस पंवार ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि मेहनत, लगन और समर्पण हमेशा श्रेष्ठ परिणाम देते हैं। उन्होंने छात्रों से शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों को भी जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे प्रमुख समाजसेवी दीपक पंवार ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि छात्रों को निरंतर अच्छा कार्य करते रहना चाहिए और अपने माता-पिता तथा विद्यालय का नाम गर्व से ऊंचा करना चाहिए। उन्होंने सभी मेधावी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कक्षा 10वीं के सम्मानित विद्यार्थियों में लक्ष्य सैनी पुत्र संजय ने 92.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। उन्हें बेस्ट डिसिप्लिन अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। सक्षम गुप्ता पुत्र संजय कुमार ने 91.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा हाईएस्ट अटेंडेंस अवार्ड हासिल किया। तेजस्वी परमार पुत्री प्रदीप कुमार ने भी 91.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया और बेस्ट हैंडराइटिंग अवार्ड जीता। इसके अलावा लक्ष्य आवाना, साताक्षी तिवारी, आयुषी और आर्यन को पोटेंशियल स्टार अवार्ड से सम्मानित किया गया।कक्षा 12वीं में अविका शर्मा पुत्री कुलदीप शर्मा ने 95.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सर्वेक्षणी पुत्री रजनीश ने 94.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया। उन्हें हाईएस्ट अटेंडेंस अवार्ड एवं प्रतिष्ठित स्टार स्कॉलर अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। आशु पंवार ने 93.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया तथा बेस्ट हैंडराइटिंग अवार्ड प्राप्त किया।इसके अतिरिक्त विशा, अक्षित, महिमा, कार्तिक, काशिश, मानवी, निराली, सक्षम और ओम को भी विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में कुल 20 से अधिक विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के अंत में अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन, निरंतर सहयोग और समर्पित प्रयासों के कारण ही उनके बच्चों ने उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की है। विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ ने सभी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को शानदार उपलब्धियों के लिए हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
