September 21, 2026

भगवानपुर टोल प्लाजा के सामने अवैध निर्माण पर HRDA की बड़ी कार्रवाई, टीम ने निर्माण किया सील क्षेत्र में मचा हड़कंप

(ब्योरो दिलशाद खान।KNEWS18)

रुड़की/भगवानपुर। हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (HRDA) ने भगवानपुर क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक निर्माण स्थल को सील कर दिया। मंगलवार को हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सीलिंग कार्यवाही के दौरान HRDA की टीम  मौके पर मौजूद रही। अधिकारियों ने साफ कहा कि बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और आगे भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। जानकारी के अनुसार भगवानपुर टोल प्लाजा के सामने स्थित एक निर्माण की शिकायत HRDA को प्राप्त हुई थी। शिकायत के आधार पर प्राधिकरण के अवर अभियंता टी.एस. पंवार द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया। जांच में सामने आया कि लगभग 50 गुणा 30 फीट क्षेत्र में बिना अनुमति के निर्माण कार्य किया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान निर्माण से संबंधित कोई स्वीकृत मानचित्र नही दिखाया गया।इसके बाद हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण ने संबंधित पक्ष को नोटिस जारी कर निर्माण कार्य रोकने और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। मामले में कई बार सुनवाई की तिथि भी निर्धारित की गई, लेकिन संबंधित व्यक्ति द्वारा समय सीमा के भीतर कोई वैध दस्तावेज या मानचित्र प्रस्तुत नहीं किया गया।
HRDA अधिकारियों के अनुसार संबंधित व्यक्ति को निर्माण नियमित कराने और नक्शा पास कराने के लिए दो सप्ताह का अतिरिक्त समय भी दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद प्राधिकरण ने निर्माण को अनाधिकृत मानते हुए उसे सील करने का निर्णय लिया।
प्राधिकरण द्वारा पहले ही 12 मई 2026 को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे के बीच सीलिंग कार्रवाई किए जाने के आदेश जारी कर दिए गए थे। HRDA की टीम मौके पर पहुंची और पूरे निर्माण स्थल को सील कर दिया। 
सीलिंग अभियान के दौरान अधिकारियों ने यह भी चेतावनी दी कि यदि किसी ने सील को तोड़ने या क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी अभियान जारी रहेगा।
HRDA उपाध्यक्ष सोनिका ने कहा कि बिना स्वीकृत मानचित्र के किए जा रहे निर्माण किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अवैध निर्माणों के खिलाफ प्राधिकरण लगातार कार्रवाई कर रहा है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे और भविष्य में भी सीलिंग की कार्यवाही जारी रहेगी। HRDA की टीम ने भगवानपुर में अवैध निर्माण के खिलाफ त्वरित और प्रभावी कार्रवाई कर प्रशासनिक सख्ती का संदेश दिया है। टीम ने पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ सीलिंग की कार्यवाही को सफलतापूर्वक पूरा किया। स्थानीय लोगों ने भी अवैध निर्माणों पर की जा रही इस कार्रवाई की सराहना की है।इस कार्रवाई के दौरान HRDA की टीम में जेई पंकज, हिमांशु, सीनियर सुपरवाइजर संजय समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!