राहत और समाधान दोनों पर फोकस, मंत्री प्रदीप बत्रा ने जरूरतमंदों को सौंपे मुख्यमंत्री राहत कोष के चेक

(ब्योरो दिलशाद खान।KNEWS18)

रुड़की। कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने अपने सेवा केंद्र पर आयोजित जन सुनवाई कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए। जन सुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने सड़क, पेयजल, बिजली, पेंशन, स्वास्थ्य सेवाओं सहित विभिन्न जनहित से जुड़े मुद्दों को मंत्री के समक्ष रखा। कार्यक्रम के दौरान मंत्री प्रदीप बत्रा ने एक-एक फरियादी की समस्या को ध्यानपूर्वक सुना और कई मामलों में मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जनता की सेवा करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी परेशानी के समय पर मिलना चाहिए। सरकार लगातार यह प्रयास कर रही है कि विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।उन्होंने कहा कि जन सुनवाई कार्यक्रमों का उद्देश्य जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, ताकि लोगों की समस्याओं का समाधान पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ किया जा सके। मंत्री बत्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पेयजल, सड़क, विद्युत और स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाए।
जन सुनवाई में पहुंचे लोगों ने मंत्री प्रदीप बत्रा की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उनका सेवा केंद्र आमजन के लिए भरोसे का केंद्र बनता जा रहा है। लोगों का कहना था कि यहां उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना जाता है और समाधान के लिए तुरंत पहल की जाती है।कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, कार्यकर्ता और संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे। जन सुनवाई के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!