पश्चिम बंगाल चुनाव में जीत पर कार्यकर्ताओं ने संयम के साथ मनाया उत्सव, शहीद कार्यकर्ताओं को दी श्रद्धांजलि

(ब्योरो दिलशाद खान।KNEWS18)
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय के उपलक्ष्य में स्थानीय स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा गरिमामय तरीके से उत्सव मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मर्यादा, विनम्रता और संयम का परिचय देते हुए जीत की खुशी व्यक्त की।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण दीपदान एवं स्मृति तर्पण रहा, जिसके माध्यम से उन कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि दी गई, जिन्होंने कथित तौर पर पूर्व शासनकाल में अपने प्राणों की आहुति दी थी। कार्यकर्ताओं ने दीप जलाकर और मौन रखकर दिवंगत साथियों को नमन किया। इस दौरान माहौल भावुक और श्रद्धा से परिपूर्ण रहा।
पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि यह जीत केवल एक राजनीतिक उपलब्धि नहीं है, बल्कि उन सैकड़ों समर्पित कार्यकर्ताओं के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है, जिन्होंने संगठन और विचारधारा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि यह विजय उन सभी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है, जिनके बलिदान से पार्टी को यह मुकाम हासिल हुआ है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरि, जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव कौशिक, प्रदेश प्रवक्ता (अनुसूचित मोर्चा) मोहित राष्ट्रवादी, ब्रजमोहन सैनी, सुमित अग्रवाल, गौरव त्यागी, विकास प्रजापति, आकाश दीप, अंकित गौतम, सावित्री मंगला, रोमा सैनी, चेरब जैन, शोभित चौधरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा समाज सेवा एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।
यह आयोजन जहां एक ओर जीत की खुशी का प्रतीक रहा, वहीं दूसरी ओर यह कार्यकर्ताओं के समर्पण और बलिदान को याद करने का भी एक सशक्त माध्यम बना।जिलाध्यक्ष मधु सिंह ने कहा यह विजय केवल राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि हमारे समर्पित कार्यकर्ताओं के त्याग और संघर्ष का परिणाम है। हम सभी के बलिदान को नमन करते हैं और संकल्प लेते हैं कि संगठन को और मजबूत बनाते हुए समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में पूरी निष्ठा से जुटे रहेंगे।जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह ने कहा यह जीत हमारे कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, समर्पण और संगठन के प्रति अटूट विश्वास का परिणाम है। हम सभी उन साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिनके बलिदान ने हमें यह दिन दिखाया। आगे भी हम जनसेवा और राष्ट्रहित में पूरी निष्ठा से कार्य करते रहेंगे।






