लंढौरा स्थित चमन लाल लॉ कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन, छात्रों और स्थानीय लोगों ने बढ़चढकर किया रक्तदान

(ब्योरो दिलशाद खान।KNEWS18)
लंढौरा, 27 अप्रैल 2026। चमन लाल लॉ कॉलेज, लंढौरा के परिसर में मदर टेरेसा ब्लड सेंटर के तत्वावधान में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस सामाजिक पहल का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के अध्यक्ष राम कुमार शर्मा, प्राचार्य डॉ. गिरीश कुमार कपिल तथा मदर टेरेसा ब्लड सेंटर की प्रबंध निदेशक डॉ. नीलिमा सैनी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। उद्घाटन अवसर पर सभी अतिथियों ने रक्तदान को महादान बताते हुए अधिक से अधिक लोगों को इस कार्य से जुड़ने का आह्वान किया।
शिविर में कॉलेज के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ-साथ आसपास के स्थानीय नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में आए लोगों की आवश्यकतानुसार विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच भी की गईं, जिससे उन्हें अपने स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में जानकारी मिल सकी। वहीं, स्वस्थ पाए गए व्यक्तियों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर समाज सेवा की मिसाल पेश की।
कॉलेज के अध्यक्ष राम कुमार शर्मा ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है। इससे जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिलता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नियमित रूप से रक्तदान करें और समाज में जागरूकता फैलाएं, ताकि कोई भी व्यक्ति रक्त की कमी से अपनी जान न गंवाए।
मदर टेरेसा ब्लड सेंटर की एमडी डॉ. नीलिमा सैनी ने बताया कि रक्तदान करने से न केवल जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है, बल्कि यह दानदाता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है। उन्होंने कहा कि नियमित अंतराल पर रक्तदान करने से शरीर में नए रक्त का निर्माण होता है और कई गंभीर बीमारियों का खतरा भी कम होता है।
प्राचार्य डॉ. गिरीश कुमार कपिल ने कहा कि रक्तदान शिविर जैसे आयोजन विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग को आगे आकर ऐसे नेक कार्यों में भाग लेना चाहिए। रक्तदान से कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं, इसलिए यह हर स्वस्थ व्यक्ति का कर्तव्य है।
इस अवसर पर डॉ. साबिर रहमान, एल.टी. शुभम सैनी, एल.टी. सनी सैनी, एल.टी. सौरभ सिंह, एल.टी. शमशाद, एल.ए. इस्तकार सहित लॉ विभाग के सभी शिक्षक उपस्थित रहे। इसके अलावा सहायक प्राध्यापक राजवीर सिंह, शिवम मिश्रा, डॉ. सोनम कश्यप, डॉ. पारुल शर्मा, मोहम्मद जिक्रिया, डॉ. देवेंद्र कुमार, डॉ. शिवानी, कुसमाकर नाथ तथा गैर-शैक्षणिक स्टाफ में अभिषेक भारद्वाज, शाहबान मलिक, सचिन कुमार, प्रमोद मल्कानी, अर्जुन और सत्तार ने भी कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग दिया।
शिविर के सफल आयोजन से क्षेत्र में सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा मिला और युवाओं में सेवा भावना को नई दिशा मिली। आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प लिया।






