रुड़की के रामनगर में ‘जगमी’ लाइट शोरूम का भव्य उद्घाटन, अब शहर में ही मिलेंगी मॉडर्न लाइट्स

(ब्योरो दिलशाद खान।KNEWS18)
रुड़की। शहर के विकास में एक और महत्वपूर्ण कदम जुड़ गया है। रामनगर क्षेत्र में फैंसी और आधुनिक लाइटों के भव्य शोरूम ‘जगमी’ का शानदार शुभारंभ किया गया। इस नए शोरूम के खुलने से अब रुड़की के लोगों को अपने घरों, कार्यालयों और प्रतिष्ठानों को सजाने के लिए दिल्ली या अन्य बड़े शहरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। स्थानीय स्तर पर ही आधुनिक और आकर्षक लाइटिंग समाधान उपलब्ध होने से लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।जगमी लाइट्स स्टूडियो एक संपूर्ण फैंसी लाइट स्टूडियो शोरूम का भव्य उद्घाटन बड़े ही धूमधाम के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा का जोरदार स्वागत किया गया। कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने फीता काटकर शोरूम का उद्घाटन किया । इस अवसर पर शहर की कई प्रमुख हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान मौजूद भाजपा जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह ने कहा कि यह प्रयास न केवल व्यापारिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने वाला भी है। उन्होंने कहा कि आज का युवा वर्ग नौकरी पर निर्भर रहने के बजाय खुद का व्यवसाय शुरू कर आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो रहा है, जो समाज के लिए एक सकारात्मक संकेत है।
वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन गुप्ता ने भी शोरूम के उद्घाटन पर बधाई देते हुए कहा कि रुड़की शहर लगातार आधुनिकता की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अब लाइटिंग के शौकीन लोगों को बेहतर विकल्पों के लिए भटकने की आवश्यकता नहीं होगी, क्योंकि ‘जगमी’ शोरूम में एक ही छत के नीचे अंतरराष्ट्रीय स्तर की वैरायटी उपलब्ध कराई जा रही है।
‘जगमी’ शोरूम विशेष रूप से उन लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो अपने घरों और दुकानों को प्रीमियम लुक देना चाहते हैं। यहां विभिन्न प्रकार की आधुनिक, डिजाइनर और ऊर्जा-कुशल लाइटें उपलब्ध हैं, जो किसी भी इंटीरियर की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा सकती हैं। ग्राहकों को यहां आकर्षक डिजाइनों के साथ-साथ गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा गया है, जिससे उन्हें लंबे समय तक बेहतर अनुभव मिल सके।
शोरूम के स्वामी संजीव मेहंदीरा ने इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य रुड़की के लोगों को बेहतरीन क्वालिटी और नवीनतम डिजाइन की लाइटिंग सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि अब शहरवासियों को खरीदारी के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और उन्हें अपने ही शहर में बड़े शहरों जैसी सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि ‘जगमी’ शोरूम ग्राहकों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता रविंद्र पनियाला सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। शोरूम के उद्घाटन के साथ ही क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।









