बीएसएम के सामने अवैध निर्माण पर प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, भवन किया गया सील

(ब्योरो दिलशाद खान।KNEWS18)

रुड़की। आज दिनांक 23 अप्रैल 2026 को हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण (HRDA) ने अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए तहसील रुड़की क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। यह कार्रवाई उच्चाधिकारियों के निर्देश पर प्राधिकरण की शाखा कार्यालय रुड़की की टीम द्वारा पुलिस बल की मौजूदगी में की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विपक्षी महावीर सिंह (प्रकरण संख्या: UCMS/HRDA/C/0006/2026) द्वारा बीएसएम के सामने अवैध रूप से निर्माण कार्य किया जा रहा था। उक्त निर्माण के संबंध में प्राधिकरण को पूर्व में शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिसके बाद मामले की जांच की गई। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि निर्माणकर्ता के पास प्राधिकरण से स्वीकृत मानचित्र या वैध अनुमति नहीं थी।

प्राधिकरण द्वारा नियमानुसार पहले नोटिस जारी कर निर्माण कार्य को रोकने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी रहने पर अधिकारियों ने सख्ती दिखाते हुए सीलिंग की कार्रवाई को अंजाम दिया। आज सुबह प्राधिकरण की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा करते हुए अवैध निर्माण को सील कर दिया।कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में हलचल का माहौल बना रहा, वहीं स्थानीय लोगों ने प्राधिकरण की इस कार्रवाई को आवश्यक बताया।

एचआरडीए उपाध्यक्ष सोनिका ने मौके पर मौजूद लोगों को स्पष्ट किया कि बिना मानचित्र स्वीकृति के किसी भी प्रकार का निर्माण पूरी तरह अवैध है और इस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने  कहा कि क्षेत्र में अवैध निर्माण और अनधिकृत कॉलोनियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य शुरू करने से पहले प्राधिकरण से आवश्यक अनुमति अवश्य प्राप्त करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।इस कार्रवाई से साफ संदेश गया है कि प्राधिकरण नियमों के उल्लंघन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं करेगा और भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।इस मौके पर प्राधिकरण की टीम में जेई प्रभात, टीएस प्रखर, ललित, सीनियर सुपरवाइजर संजय आदि सीलिंग की कार्यवाही में मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!