रुड़की में भारत विकास परिषद का सेवा प्रकल्प शुरू, दिव्यांगों को मिलेंगे निशुल्क कृत्रिम अंग

(ब्योरो दिलशाद खान।KNEWS18)

रुड़की। समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय भारत विकास परिषद, शाखा रुड़की द्वारा एक महत्वपूर्ण सेवा प्रकल्प का शुभारंभ किया गया है। इस प्रकल्प के तहत आगामी तीन माह तक आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद दिव्यांगजनों को निशुल्क कृत्रिम अंग उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें और सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सकें। कार्यक्रम के शुभारंभ से पूर्व परिषद के पदाधिकारियों ने स्थानीय गौशाला में पहुंचकर गौ सेवा की। इस दौरान विधिवत गौ पूजन किया गया तथा गौ माता को चारा अर्पित किया गया।

संस्था के सदस्यों ने सेवा और समर्पण की भावना के साथ इस प्रकल्प की शुरुआत की, जिसे समाज के कमजोर वर्गों के लिए एक सार्थक पहल माना जा रहा है।
इसके उपरांत गौशाला सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान संस्था के पदाधिकारियों ने प्रकल्प की विस्तृत जानकारी साझा की। परिषद की अध्यक्ष आशा चंद्रा ने बताया कि यह सेवा प्रकल्प दिव्यांगजनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि परिषद भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को व्यापक स्तर पर संचालित करेगी, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाई जा सके।
प्रकल्प के संयोजक सचिन गुप्ता ने योजना की प्रक्रिया, उद्देश्य एवं लाभार्थियों के चयन की जानकारी विस्तार से दी। उन्होंने बताया कि पात्र लाभार्थियों का चयन पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा, जिससे सही लोगों तक लाभ पहुंच सके।
वरिष्ठ समाजसेविका पूजा गुप्ता ने बताया कि इच्छुक एवं पात्र लाभार्थी संस्था के सदस्यों से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपनी दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड की प्रति एवं दिव्यांगता प्रमाण पत्र जमा करना होगा। सभी आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन के बाद उन्हें निशुल्क कृत्रिम अंग प्रदान किए जाएंगे।

संस्था के सदस्य सत्येंद्र गुप्ता ने परिषद की वर्षों से चली आ रही समाजसेवा की परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत विकास परिषद समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर, कृत्रिम अंग वितरण एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करती रही है। उनका कहना था कि परिषद का मुख्य उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक सहायता पहुंचाना है।
संस्था की सचिव निधि शांडिल्य ने लाभार्थियों के पंजीकरण की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक लोग परिषद के सदस्यों—अशोक गुप्ता, इंदु रावल, वीणा जैन एवं कमलेश अग्रवाल से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा पंजीकरण हेतु मोबाइल नंबर 9411100380 और 9997841319 भी जारी किए गए हैं।
इस अवसर पर अजय सिंघल, शशिकांत अग्रवाल, सौरभ सिंघल, सावित्री मंगला, पारुल गोयल, कमलेश अग्रवाल, इंदु रावल, वीणा जैन, प्रमोद गोयल, ललिन तायल, मयंक गुप्ता, संजय सिंघल, आराध्या गोयल, अनिल जैन, संदीप गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सेवा भावना को बढ़ावा देना और जरूरतमंदों की मदद करना रहा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!