September 22, 2026

हरिद्वार मे बड़ी कार्रवाई अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर,10 बीघा में की गई प्लॉटिंग ध्वस्त

(ब्योरो दिलशाद खान। KNEWS18)

हरिद्वार में अवैध निर्माण और प्लॉटिंग के खिलाफ हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (HRDA) ने सख्त कार्रवाई करते हुए जमालपुर क्षेत्र में विकसित की जा रही एक अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया। राजा गार्डन रोड, तालाब के निकट स्थित इस क्षेत्र में बिना अनुमति बड़े पैमाने पर प्लॉटिंग की जा रही थी, जिस पर प्राधिकरण ने जेसीबी मशीनों की मदद से कार्रवाई की। ध्वस्तीकरण के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा।
जानकारी के अनुसार, यह अवैध प्लॉटिंग श्री सूरज सैनी द्वारा लगभग 8 से 10 बीघा भूमि पर की जा रही थी। इस संबंध में प्राधिकरण को लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्राधिकरण की टीम ने मौके पर निरीक्षण किया, जहां बिना मानचित्र स्वीकृति के प्लॉटिंग और निर्माण कार्य होने की पुष्टि हुई। इसके बाद तत्काल प्रभाव से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई।
कार्रवाई के दौरान प्लॉटिंग के लिए बनाए गए कच्चे रास्तों, सीमांकन चिन्हों और अन्य अस्थायी संरचनाओं को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना स्वीकृत मानचित्र के किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य नियमों के विरुद्ध है और ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मौके पर उपस्थित अनाधिकृत निर्माणकर्ता को सख्त निर्देश दिए गए कि भविष्य में बिना प्राधिकरण से विधिवत अनुमति लिए कोई भी निर्माण कार्य न किया जाए। साथ ही चेतावनी दी गई कि नियमों का उल्लंघन करने पर आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।
एचआरडीए के सचिव मनीष कुमार ने बताया कि जमालपुर में की जा रही अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ यह कार्रवाई नियमानुसार की गई है। उन्होंने कहा कि बिना मानचित्र स्वीकृति के किसी भी निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अवैध कॉलोनियों पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग करने वाले अन्य लोगों में हड़कंप मच गया है। प्राधिकरण ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की जमीन खरीदने से पहले उसकी वैधता और प्राधिकरण से स्वीकृति की जांच अवश्य कर लें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। एचआरडीए उपाध्यक्ष सोनिका ने कहा कि जमालपुर में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ की गई कार्रवाई प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। बिना स्वीकृति किसी भी निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और आमजन से भी सतर्क रहने की अपील की गई है।

एचआरडीए सचिव मनीष कुमार ने कहा कि जमालपुर क्षेत्र में बिना स्वीकृति की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना मानचित्र स्वीकृति के किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्राधिकरण लगातार ऐसे मामलों की निगरानी कर रहा है और जहां भी अवैध कॉलोनियां विकसित की जा रही हैं, वहां तत्काल कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि जमीन खरीदने से पहले उसकी वैधता और स्वीकृत मानचित्र की जांच अवश्य करें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की कानूनी परेशानी से बचा जा सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!