दानिश गौड़ के आवास पर पहुंचे राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल ने दी ईद की मुबारकबाद दानिश गौड़ ने दी देश व प्रदेशवासियों को ईद व नवरात्रों की मुबारकबाद

(ब्योरो दिलशाद खान।KNEWS18)
रुड़की। देशभर में ईद का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इसी क्रम में इनायत सोशल वेलफेयर ट्रस्ट एवं वरिष्ठ भाजपा नेता दानिश गौड़ ने ईद और नवरात्रों की शुभकामनाएं देते हुए समाज में आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। उनके आवास पर ईद के मौके पर विशेष आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
इस अवसर पर राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल भी दानिश गौड़ के आवास पर पहुंचे और उन्हें ईद की मुबारकबाद दी। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गले लगाकर त्योहार की खुशियां साझा कीं और समाज में प्रेम एवं एकता बनाए रखने की अपील की।
दानिश गौड़ ने बताया कि ईद का दिन आपसी भाईचारे और खुशी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि नमाज के बाद लोग एक-दूसरे के गले मिलते हैं और दिल से मुबारकबाद देते हैं। यह पर्व समाज को जोड़ने और रिश्तों को मजबूत करने का संदेश देता है।
उन्होंने आगे बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी उनके यहां ईद बड़े ही उत्साह के साथ मनाई गई। घर पर पारंपरिक व्यंजन जैसे मीठी शीर, सेवइयां और अन्य पकवान तैयार किए गए, जिन्हें मेहमानों के साथ मिलकर साझा किया गया। लोग एक-दूसरे के घर जाकर इन व्यंजनों का आनंद लेते हैं और त्योहार की खुशियां बांटते हैं।
कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने भी ईद और नवरात्रों के इस पावन अवसर पर देश में शांति, समृद्धि और भाईचारे की कामना की। यह आयोजन सामाजिक एकता और आपसी सद्भाव का एक सुंदर उदाहरण बनकर सामने आया।
राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा कि ईद का पावन पर्व प्रेम, भाईचारे और एकता का प्रतीक है। उन्होंने दानिश गौड़ को ईद की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे त्योहार समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने सभी लोगों से मिल-जुलकर त्योहार मनाने और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की, ताकि देश में शांति, सद्भाव और भाईचारा मजबूत हो सके।
दानिश गौड़ ने कहा कि ईद का पर्व हमें आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश देता है। उन्होंने बताया कि नमाज के बाद गले मिलना और खुशियां साझा करना इस त्योहार की खूबसूरती है। हर वर्ष की तरह इस बार भी सभी ने मिलकर ईद मनाई। उन्होंने लोगों से अपील की कि सभी धर्मों का सम्मान करते हुए समाज में एकता और सद्भाव बनाए रखें।






