श्रीमति तारावती इंस्टीट्यूट ऑफ बायो मेडिकल एंड एलाइड सांइसेज रूड़की द्वारा फॉर्मेसी के जनक प्रोफेसर एम एल श्रॉफ की स्मृति में फार्मा अन्वेषण बनाया और श्रद्धांजलि दी गई

(ब्योरो दिलशाद खान।KNEWS18)
रुड़की। श्रीमती तारावती इंस्टीट्यूट ऑफ बायो मेडिकल एंड एलाइड साइंसेज, रुड़की में फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया, नई दिल्ली के सहयोग से “फार्मा अन्वेषण देवभूमि उत्तराखंड 2026” का भव्य आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने वर्चुअल माध्यम से छात्र-छात्राओं को संबोधित किया, जबकि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पीसीआई अध्यक्ष डॉ. मोंटू कुमार एम. पटेल को शॉल ओढ़ाकर ज़ोरदार स्वागत किया इस मौके पर पहुंचे रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा का जोरदार स्वागत किया गया इस दौरान कार्यक्रम में कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

यह कार्यक्रम फार्मेसी के जनक प्रोफेसर एम.एल. श्रॉफ की स्मृति को समर्पित रहा, जिनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अपने संबोधन में डॉ. मोंटू कुमार एम. पटेल ने कहा कि “फार्मा अन्वेषण” जैसे आयोजन छात्रों, शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों और उद्योग से जुड़े पेशेवरों को एक साझा मंच प्रदान करते हैं, जहां वे अपने विचारों का आदान-प्रदान कर सकते हैं और फार्मेसी के क्षेत्र में नए शोध एवं नवाचार को बढ़ावा दे सकते हैं।
रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन देशभर के फार्मासिस्टों और छात्रों को एक मंच पर लाने का कार्य करता है तथा फार्मेसी शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को नए शोध और नवाचार की दिशा में प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रम में बी.फार्मा, डी.फार्मा, एम.फार्मा सहित विभिन्न फार्मेसी पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने अपने शोध प्रोजेक्ट, पोस्टर प्रेजेंटेशन और नवाचार से जुड़े विचार विशेषज्ञों के सामने प्रस्तुत किए। इस दौरान उत्तराखंड के विभिन्न फार्मेसी संस्थानों के छात्र और फार्मा इंडस्ट्री से जुड़े प्रतिनिधि भी शामिल हुए।
कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। संस्था के निदेशक डॉ. पंकज शर्मा द्वारा मुख्य अतिथि एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों को शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वहीं पीसीआई अध्यक्ष डॉ. मोंटू कुमार एम. पटेल ने विभिन्न संस्थानों के निदेशकों और प्राचार्यों को पौधे, स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए।
इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान “चाय पर चर्चा” का आयोजन भी किया गया, जिसमें फार्मेसी शिक्षा और संस्थानों के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। यह आयोजन न केवल छात्रों के लिए प्रेरणादायक साबित हुआ, बल्कि फार्मेसी शिक्षा और अनुसंधान को नई दिशा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला रहा।






