रुड़की सिविल लाइन में ‘इटेलियन बाइट’ कैफे एंड रेस्टोरेंट का भव्य शुभारंभ, ज़िला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने रिबन काटकर किया उद्वघाटन

(ब्योरो दिलशाद खान।KNEWS18)
रुड़की। सिविल लाइन स्थित साईं मंदिर के सामने नए “इटेलियन बाइट कैफे एंड रेस्टोरेंट” का शुभारंभ बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। रेस्टोरेंट के ऑनर शुभम वागले और पृथ्वी राणा द्वारा आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने फीता काटकर रेस्टोरेंट का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, व्यापारी और युवा बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
उद्घाटन समारोह के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने रेस्टोरेंट संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रुड़की जैसे तेजी से विकसित हो रहे शहर में इस तरह के आधुनिक और सुविधाजनक रेस्टोरेंट का खुलना सकारात्मक संकेत है। उन्होंने कहा कि इससे शहर के लोगों को बेहतर वातावरण में बैठकर स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। साथ ही ऐसे प्रतिष्ठान स्थानीय व्यापार को भी बढ़ावा देते हैं और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करते हैं उन्होंने उम्मीद जताई कि “इटेलियन बाइट” अपने बेहतरीन स्वाद, साफ-सफाई और गुणवत्तापूर्ण सेवाओं के कारण जल्द ही शहर के लोगों की पहली पसंद बनेगा।
रेस्टोरेंट के ऑनर शुभम वागले और पृथ्वी राणा ने बताया कि “इटेलियन बाइट कैफे एंड रेस्टोरेंट” को खास तौर पर शहर के लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि यहां किटी पार्टी, बर्थडे पार्टी और फैमिली गेट-टुगेदर जैसे कार्यक्रमों के लिए अलग से बैठने की विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि लोग अपने खास अवसरों को आरामदायक और अच्छे माहौल में मना सकें। इसके अलावा रेस्टोरेंट के इंटीरियर और बैठने की व्यवस्था को भी आकर्षक और सुविधाजनक बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि रेस्टोरेंट में साफ-सफाई और फूड क्वालिटी को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। ग्राहकों को बेहतर और ताजा भोजन उपलब्ध कराने के लिए विशेष ध्यान रखा जाएगा। यहां आने वाले लोगों को उचित कीमतों पर स्वादिष्ट और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
“इटेलियन बाइट” में ग्राहकों के लिए इटेलियन, चाइनीज और इंडियन फूड की कई स्वादिष्ट वैरायटी उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा मोजिटो, चाय और कॉफी सहित विभिन्न प्रकार के पेय पदार्थ भी किफायती दरों पर उपलब्ध होंगे। रेस्टोरेंट संचालकों का कहना है कि उनका उद्देश्य लोगों को एक ऐसा स्थान उपलब्ध कराना है, जहां वे अपने परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने के साथ-साथ स्वादिष्ट भोजन का आनंद ले सकें।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह ने कहा कि रुड़की में “इटेलियन बाइट” कैफे एंड रेस्टोरेंट का शुभारंभ शहर के लिए एक अच्छी और सकारात्मक पहल है। उन्होंने कहा कि शहर में ऐसे नए व्यवसाय शुरू होने से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ते हैं। उन्होंने रेस्टोरेंट संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव कौशिक ने कहा कि रुड़की में “इटेलियन बाइट” कैफे एंड रेस्टोरेंट का शुभारंभ युवाओं के लिए अच्छी पहल है। इससे शहर में बेहतर माहौल में बैठने और विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। उन्होंने रेस्टोरेंट संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए सफलता की कामना की।उद्घाटन समारोह में राजकुमार पुंडीर, सुनील प्रधान, प्रणय प्रताप सिंह, विपिन सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने रेस्टोरेंट का अवलोकन किया और वहां तैयार किए गए स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद भी लिया।









