नेहरू स्टेडियम स्थित चावला ट्रेडर्स पर उमड़ी भीड़, होली की खरीदारी को लेकर दिखा भारी उत्साह

(ब्योरो दिलशाद खान।KNEWS18)
रुड़की। होली के पावन पर्व को लेकर शहर में जबरदस्त उत्साह का माहौल है। खासतौर पर नेहरू स्टेडियम स्थित चावला ट्रेडर्स पर हर वर्ष की तरह इस बार भी ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। सुबह से लेकर देर शाम तक यहां खरीदारी के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है। बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों सहित हर वर्ग के लोग रंगों के इस महापर्व की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

चावला ट्रेडर्स ने रुड़की शहर में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। त्योहारों के अवसर पर यहां मिलने वाली विविधता, बेहतर गुणवत्ता और उचित दामों के कारण लोग विशेष रूप से यहां खरीदारी करने पहुंचते हैं। होली के मद्देनजर दुकान को आकर्षक ढंग से सजाया गया है, जिससे ग्राहकों का उत्साह और बढ़ गया है। रंग-बिरंगे गुलाल, हर्बल कलर, पिचकारी, स्प्रे कलर और अन्य होली सामग्री की भरपूर वैरायटी यहां उपलब्ध है।
इस वर्ष बच्चों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र इलेक्ट्रिक गन और इलेक्ट्रिक पिचकारी बनी हुई है। आधुनिक डिजाइन और आकर्षक लुक वाली ये पिचकारियां बच्चों को खासा लुभा रही हैं। कम कीमत में उपलब्ध होने के कारण अभिभावक भी इन्हें खुशी-खुशी खरीद रहे हैं। बच्चों के चेहरों पर नई पिचकारियों को लेकर जो खुशी नजर आ रही है, वह होली के रंगों को और भी जीवंत बना रही है।
इसके अतिरिक्त कोक ब्रांड की सभी वैरायटी भी यहां मुनासिब दामों में उपलब्ध है, जिससे ग्राहक एक ही स्थान पर होली की संपूर्ण खरीदारी कर पा रहे हैं। ग्राहकों का कहना है कि गुणवत्ता और उचित मूल्य के कारण चावला ट्रेडर्स उनकी पहली पसंद बन चुका है।
दुकान के ऑनर कमल चावला और रुचि चावला ने सभी देश, प्रदेश एवं नगरवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रंगों का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और नई ऊर्जा लेकर आए। होली प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है, जिसे सभी को मिलजुलकर और सुरक्षित तरीके से मनाना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि आइए, हम सब प्रेम और सौहार्द के रंगों से समाज और राष्ट्र को और मजबूत बनाएं। लगातार बढ़ती भीड़ इस बात का संकेत है कि इस बार भी रुड़की में होली का पर्व पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाएगा। बाजारों की रौनक और लोगों के चेहरों की खुशी बता रही है कि रंगोत्सव का जश्न अब पूरे शबाब पर






