भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में SIR अभियान को लेकर मंथन, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने के निर्देश

(ब्योरो दिलशाद खान।KNEWS18)
रुड़की। शहर स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत एक विस्तृत एवं महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अभियान की वर्तमान प्रगति, बूथ स्तर पर कार्यों की स्थिति, संगठनात्मक समन्वय, जनसंपर्क अभियान तथा आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मधु सिंह ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान लोकतंत्र की मजबूती का आधार है और यह सुनिश्चित करता है कि मतदाता सूची पूर्णत: शुद्ध, अद्यतन और पारदर्शी रहे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाए और मतदाता सूची से संबंधित कार्यों को गंभीरता से संपन्न कराए।
उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों, बूथ लेवल एजेंट्स (BLA) और पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे घर-घर संपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करें। साथ ही, उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं के नाम जोड़ने, संशोधन या विलोपन की प्रक्रिया चल रही है, उन मामलों की नियमित निगरानी की जाए और किसी भी प्रकार की त्रुटि न रहने दी जाए।
जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह ने अभियान की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि जिले के विभिन्न मंडलों में कार्य तेज गति से चल रहा है। उन्होंने बूथवार समीक्षा करते हुए बताया कि संगठन के सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने समयबद्ध लक्ष्य तय करने और नियमित समीक्षा बैठकें आयोजित करने पर बल दिया।
बैठक में सागर गोयल, बीएलए-1 सुशील त्यागी, देशपाल रोड, सत्वेन्द्र प्रधान, संजीव तोमर, मनोज नायक सहित मंडल अध्यक्ष गुरजेंद्र सिंह, शोभित गुप्ता, सुरेश सैनी, आशीष कुमार, संदीप पुरी, संदीप रघुवंशी, विकास पाल और अशोक पांडे सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने अपने-अपने क्षेत्रों की स्थिति साझा की तथा अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सुझाव भी दिए।
बैठक के अंत में यह संकल्प लिया गया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और संगठनात्मक एकजुटता के साथ सफल बनाया जाएगा। नेताओं ने विश्वास जताया कि समर्पित कार्यशैली और सामूहिक प्रयासों से संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सशक्त आधार मिलेगा।






