February 12, 2026

राजभवन घेराव को लेकर कांग्रेस की रणनीति बैठक, रुड़की से हजारों कार्यकर्ताओं के देहरादून कूच का ऐलान

(ब्योरो दिलशाद खान ।KNEWS18)

रुड़की। ईदगाह चौराहे स्थित सचिन इंटरनेशनल होटल में पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता वीरेंद्र सिंह रावत का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने फूल-मालाएं पहनाकर और नारे लगाकर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इसके उपरांत जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की महानगर के तत्वावधान में आयोजित बैठक में आगामी राजभवन घेराव कार्यक्रम को लेकर विस्तृत रणनीति बनाई गई। बैठक में संगठन की मजबूती, अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी और कार्यक्रम को सफल बनाने पर जोर दिया गया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रातः आठ बजे रामपुर मंडी तिराहे से कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना होगा और साढ़े आठ बजे भगवानपुर टोल प्लाजा पर एकत्रित होकर देहरादून के लिए प्रस्थान करेगा। जिला कांग्रेस द्वारा प्रोटोकॉल पोस्टर जारी किए जाएंगे, जिन्हें सभी वाहनों पर लगाया जाएगा। जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट ने अपने संबोधन में प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि महिलाएं असुरक्षित हैं, बेरोजगारी बढ़ रही है और मनरेगा जैसी योजनाओं को कमजोर किया जा रहा है। इन्हीं मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राजभवन घेराव का निर्णय लिया है, जिसमें रुड़की से हजारों कार्यकर्ताओं के शामिल होने का दावा किया गया।
वरिष्ठ कोंग्रेसी नेता वीरेंद्र सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया और अपने समर्थकों के साथ देहरादून कूच करने की घोषणा की उन्होंने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की अपील की।  प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता ने कहा कि वे सैकड़ों समर्थकों के साथ देहरादून पहुंचेंगे और सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे।
बैठक में आरईएस, बिजली विभाग, चकबंदी विभाग, जल संस्थान और नगर निगम सहित विभिन्न विभागों में भ्रष्टाचार के आरोपों पर चर्चा की गई। नेताओं ने दावा किया कि जनता स्वयं को असहाय महसूस कर रही है और कांग्रेस वर्ष 2027 में सत्ता में आकर जनसमस्याओं का समाधान करेगी।

इस अवसर पर अरविंद प्रधान, डॉ. हरविंदर सिंह, भूषण त्यागी, श्रीगोपाल नारसन, रिजवान अहमद, नीरज सैनी, मोहित त्यागी, नितिन त्यागी, ओमवीर सिंह मलिक, राजा चौधरी, डॉ. इरशाद, डीपी गुप्ता, वैभव सैनी, संजय गुड्डू, मदनपाल सिंह भडाना, डॉ. अता उर रहमान, नवीन जैन, गौरव प्रधान, मिंटू कुमार, नंदलाल यादव, सुनील कुमार शर्मा, मोहसीन गौड़, डॉ. जय कुमार शर्मा, सुभाष चंद्र शर्मा, ओवैस अंसारी, नदीम अहमद, गुलशन नंबरदार, बासित अली, प्रवेज अहमद, नासीर अहमद, पं. वीरेंद्र शर्मा, नूर आलम, सरदार जसबीर सिंह, मकसूद हसन, विकास सैनी, अभय सिंह सैनी, सचिन वर्मा, अनिल पुंडीर, राव शाहनवाज खान, इरफान अंसारी, रामकुमार सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!