रुड़की–हरिद्वार रोड पर अजीत ट्रेडर्स के दूसरे शोरूम का भव्य शुभारंभ, एक ही छत के नीचे मिलेगा संपूर्ण इंटीरियर समाधान

(ब्योरो – दिलशाद खान।KNEWS18)
रुड़की–हरिद्वार रोड स्थित सोलानी नदी पुल के पास अजीत ट्रेडर्स के दूसरे और अत्याधुनिक शोरूम का उद्घाटन बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। शोरूम के शुभारंभ कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों, समाजसेवियों और शहर के गणमान्य नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जिन्होंने नए शोरूम के खुलने पर संचालकों को शुभकामनाएं दीं।

गौरतलब है कि रॉयल एनफील्ड शोरूम के सामने अजीत ट्रेडर्स के नाम से एक शॉप पहले से ही संचालित है, जिसने बीते तीन वर्षों में क्वालिटी, भरोसे और बेहतर ग्राहक सेवा के दम पर बाजार में अपनी अलग पहचान बनाई है। ग्राहकों की लगातार बढ़ती मांग और इंटीरियर उत्पादों में विविधता को ध्यान में रखते हुए अब शोरूम का दायरा बढ़ाया गया है। नए शोरूम को आधुनिक ढंग से तैयार किया गया है, जहां ग्राहकों को पर्याप्त जगह, बेहतर डिस्प्ले और अधिक विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं।
अजीत ट्रेडर्स के इस नए शोरूम में घर और ऑफिस के इंटीरियर से जुड़ा लगभग हर जरूरी सामान एक ही छत के नीचे उपलब्ध है। यहां हैंडल, चटकनी, टिकप्लाई, फिनिशिंग मटेरियल, पैनल, लूवर्स, लॉकर, सनमाइका, लैमिनेट्स, हार्डवेयर पैनल सहित इंटीरियर से संबंधित कई आधुनिक उत्पाद मौजूद हैं। शोरूम का उद्देश्य यह है कि ग्राहक अपने मकान का सिविल वर्क और टाइल्स वर्क पूरा करने के बाद अंतिम चरण तक का संपूर्ण इंटीरियर समाधान यहीं से प्राप्त कर सकें, जिससे उन्हें अलग-अलग जगह भटकने की जरूरत न पड़े। इस अवसर पर फोनिक्स यूनिवर्सिटी के चेयरमैन चेरब जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे उन्होंने शोरूम के संचालक अमनदीप सिंह को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जो लोग अपने घर, ऑफिस या फ्लैट को सुंदर, आधुनिक और आकर्षक इंटीरियर देना चाहते हैं, उनकी तलाश अब अजीत ट्रेडर्स पर आकर खत्म होगी। उन्होंने कहा कि यहां अच्छी और नामी कंपनियों के उत्पाद, बेहतरीन वैरायटी और आधुनिक डिज़ाइन डिस्प्ले किए गए हैं, जिन्हें देखकर ग्राहक आसानी से अपने लिए सही विकल्प चुन सकते हैं।अजीत ट्रेडर्स में ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बेसिक कलेक्शन के साथ-साथ एक्सक्लूसिव और प्रीमियम श्रेणी के उत्पाद भी उपलब्ध कराए गए हैं, जो हर वर्ग के लोगों की पसंद पर खरे उतरते हैं। नए शोरूम के खुलने से न केवल ग्राहकों को बेहतर सुविधा मिलेगी, बल्कि स्थानीय व्यापार को भी नई दिशा और मजबूती मिलेगी। कुल मिलाकर, अजीत ट्रेडर्स का यह दूसरा शोरूम रुड़की और आसपास के क्षेत्रों के लिए इंटीरियर समाधान का एक भरोसेमंद और आधुनिक केंद्र बनकर उभरेगा। शोरूम के उद्घाटन समारोह में अजीत सिंह, अमनदीप सिंह, समरजीत, अशोक तनेजा, ओमप्रकाश कोहली, अमरजीत सिंह, राजेंद्र सिंह, बब्बल जी, गुरबत सिंह, सतवीर सिंह, प्रीतपाल सिंह सहित अनेक प्रतिष्ठित व्यक्ति मौजूद रहे। सभी ने नए शोरूम की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।






