December 17, 2025

भाजपा जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह ने नवीन जैन एडवोकेट के कैंप कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

(ब्योरो – दिलशाद खान।KNEWS18)

रूड़की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 128वें संस्करण को लेकर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एडवोकेट नवीन कुमार जैन के तहसील कैम्प कार्यालय बूथ-112 पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं और अधिवक्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के विचारों को मनोयोग से सुना और उनके संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने सर्वप्रथम कुरुक्षेत्र में आयोजित परम् पवित्र गीता जयंती महोत्सव का उल्लेख करते हुए भारतीय संस्कृति और अध्यात्म की महानता को रेखांकित किया। प्रधानमंत्री ने गीता में वर्णित कर्तव्यपरायणता, अनुशासन और सत्य के मार्ग पर चलने के संदेश को हर देशवासी के जीवन में अपनाए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।

इसके साथ ही उन्होंने उत्तराखंड की भौगोलिक और सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थिति का उल्लेख करते हुए राज्य के विकास की दिशा में केंद्र की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड न सिर्फ आध्यात्मिक धरोहरों से सम्पन्न है, बल्कि साहसिक पर्यटन और प्राकृतिक संसाधनों का खजाना भी है। आने वाले वर्षों में उत्तराखंड देश के विकास में और अधिक मजबूत योगदान देगा।

प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतिस्पर्धाओं में भारत का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों की सराहना की और युवा खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार की योजनाओं पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं से नई ऊर्जा, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।कार्यक्रम उपरांत भाजपा जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आधुनिक भारत के निर्माण में निरंतर समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी आज विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता हैं, जिनकी राष्ट्र के प्रति निष्ठा और स्वच्छ छवि उन्हें विशिष्ट बनाती है। भारत को वर्ष 2047 तक विश्व की अग्रणी विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में शामिल करने का उनका संकल्प कार्यकर्ताओं को और अधिक प्रेरणा देता है।भाजपा नेता नवीन कुमार जैन ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम न सिर्फ विचारोत्तेजक है बल्कि देश की जनभावनाओं से सीधा संवाद स्थापित करने का एक अनूठा माध्यम भी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे प्रधानमंत्री द्वारा बताए गए राष्ट्रहित के मुद्दों को गाँव-गाँव और घर-घर तक पहुँचाएँ, ताकि अधिक से अधिक लोग देश के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ सकें।कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ अधिवक्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर रामवतार, संजय सैनी, मंडल उपाध्यक्ष सुधीर चौधरी, सचिन गोंड़वाल, नीरज कपिल, अनुज आत्र्ये, अशोक कुमार, आशीष पंडित एडवोकेट सहित कई भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में भारत माता की जय और वंदे मातरम् के उद्घोष के साथ कार्यकर्ताओं ने देशहित में निरंतर श्रद्धापूर्वक कार्य करते रहने का संकल्प लिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!