December 22, 2025

गणेश गोदियाल का भव्य स्वागत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

(ब्योरो – दिलशाद खान।KNEWS18)

देहरादून/जॉलीग्रांट। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नव-नियुक्त अध्यक्ष गणेश गोदियाल आज जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। प्रदेशभर से पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ताओं और नेताओं ने फूलमालाओं, ढोल-नगाड़ों और गगनभेदी नारों के साथ उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया। एयरपोर्ट परिसर में उत्साह का अद्भुत माहौल देखने को मिला।स्वागत समारोह के बाद गोदियाल विधायक एवं वरिष्ठ नेताओं के साथ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे, जहां उन्हें औपचारिक रूप से नई जिम्मेदारी ग्रहण करने पर बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं। इस अवसर पर पार्टी की नवनियुक्त कमेटियों का भी स्वागत किया गया।
पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह को कैंपेन कमेटी का अध्यक्ष, डॉ. हरक सिंह रावत को इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी का अध्यक्ष तथा करण महारा को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की। सभी नेताओं ने एकजुट होकर कहा कि कांग्रेस का यह नया नेतृत्व प्रदेश की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा।नेताओं ने दावा किया कि नई टीम में जो ऊर्जा और संगठनात्मक क्षमता है, वह निश्चित रूप से प्रदेश की राजनीति में सकारात्मक बदलाव लाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन को मजबूत करने, जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने और भाजपा सरकार की नीतियों की खामियों को बेनकाब करने का काम मजबूत तरीके से किया जाएगा।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी और जनता का भरोसा पुनः जीतकर सत्ता में वापसी करेगी। रुड़की से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल हुए, जिन्होंने उत्साह और अनुशासन के साथ अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि नए नेतृत्व ने संगठन में नई ऊर्जा और जोश भर दिया है। कार्यक्रम में शामिल साथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नेताओं ने कहा कि उनकी उपस्थिति ने इस आयोजन को सफल और यादगार बना दिया।

 उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस संगठन अब पूरी मजबूती और नई रणनीति के साथ आगामी 2027 विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुट गया है। उन्होंने दावा किया कि जनता भाजपा सरकार से निराश है और कांग्रेस ही प्रदेश को सही दिशा दे सकती है। गुप्ता ने कहा कि नए संगठन में कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है और नेतृत्व के प्रति विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस 2027 में उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी तथा प्रदेश की जनता को स्थायी और जिम्मेदार शासन देगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!