December 22, 2025

2027 में कांग्रेस सरकार बनाने को तैयार,नई टीम लड़ेगी भाजपा की नीतियों के खिलाफ – राजेंद्र चौधरी

(ब्योरो – दिलशाद खान।KNEWS18)

रुड़की। जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की के कैंप कार्यालय में आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री श्रीमती बीना आनंद ने की। बैठक का उद्देश्य कल देहरादून में होने वाले कांग्रेस के बड़े स्वागत एवं पदभार ग्रहण समारोह में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करना रहा। हाल ही में पार्टी हाई कमान द्वारा नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष, चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष, सीडब्ल्यूसी सदस्य, एवं चुनाव कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष बनाए गए नेताओं—श्री गणेश गोदियाल, श्री प्रीतम सिंह, श्री हरक सिंह रावत एवं निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा—के सम्मान में यह विशेष आयोजन किया जा रहा है। बैठक में मौजूद सभी वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने एक मत से कहा कि पार्टी के नवनियुक्त नेतृत्व को प्रोत्साहन और समर्थन देने के लिए अधिक से अधिक संख्या में देहरादून पहुंचना आवश्यक है। इस दौरान जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी कल सुबह 7:00 बजे चंद्रशेखर चौक से बसों के माध्यम से जॉली ग्रांट हवाई अड्डे के लिए रवाना होंगे। हवाई अड्डे पर नव नियुक्त नेताओं का भव्य स्वागत किया जाएगा, जिसके बाद सभी कांग्रेसजन उनके साथ देहरादून स्थित प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय तक जाएंगे और शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। राजेंद्र चौधरी ने कहा कि पार्टी हाई कमान ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पहले ही प्रदेश नेतृत्व एवं चुनाव प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण पदों की नियुक्ति कर दी है, जिसके लिए वह केंद्र नेतृत्व का धन्यवाद करते हैं। उन्होंने निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के कार्यकाल को भी सराहनीय बताया और कहा कि उनके नेतृत्व में भाजपा के जनविरोधी मुद्दों को प्रभावी ढंग से उजागर किया गया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नव नियुक्त टीम भी उसी दृढ़ता और आक्रामकता के साथ जनता के हितों की लड़ाई लड़ते हुए भाजपा की गलत नीतियों का पुरजोर विरोध करेगी।इसी क्रम में प्रदेश महामंत्री राजकुमार सैनी ने भी सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में देहरादून पहुंचकर पार्टी की एकजुटता और मजबूती का संदेश दें। प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय उत्तराखंड की जनता के लिए अत्यंत कठिन दौर है और ऐसे में पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरी प्रतिबद्धता और एकता के साथ प्रदेश नेतृत्व को मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को आवाज देने और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में कांग्रेस की यह नई टीम पूरी तत्परता से काम करेगी। बैठक में प्रदेश महामंत्री विकास त्यागी, ब्लॉक अध्यक्ष रिजवान अहमद, शमशाद चेयरमैन, यासमीन खान, हाजी नौशाद अहमद, वैभव सैनी, परवेज आलम, मोहित त्यागी, संजय गुड्डू (पूर्व पार्षद), विशाल सहगल, भूषण त्यागी, सलमान खान, मोहसिन गॉड, राजा चौधरी एडवोकेट, सौरव सैनी, सुशील कश्यप, भानु प्रताप, वीरेंद्र शर्मा, सरवर सागर, जसविंदर सिंह एडवोकेट, तबरेज आलम, मिंटू, हेमेंद्र चौधरी, डॉ. जय कुमार शर्मा, डॉ. हरविंदर सिंह, ओंकार सिंह मलिक, मकसूद हसन, उम्मीेद गाजी, रितु कांदियाल, नवीन जैन, गुलफाम मोहम्मद, नौशाद, लवी त्यागी, पंकज सोनकर, सुधीर चौधरी, सुभाष सैनी, मीर हसन प्रधान, नितिन सैनी, निशु सैनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी नेताओं ने कल होने वाले स्वागत समारोह को सफल बनाने के लिए पूर्ण समन्वय और उत्साह के साथ भागीदारी का संकल्प लिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!