November 7, 2025

भाजपा जिला रुड़की कार्यालय का भव्य उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया

(ब्योरो – दिलशाद खान।KNEWS18)

रुड़की, 18 अक्टूबर 2025 — भारतीय जनता पार्टी जिला रुड़की के नवनिर्मित जिला कार्यालय का आज भव्य उद्घाटन उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा पूरे देश में अपने संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत कर रही है तथा प्रत्येक जिले में आधुनिक तकनीक से लैस कार्यालयों का निर्माण इसी दिशा में उठाया गया सशक्त कदम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्यालय केवल एक भवन नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं की निष्ठा, समर्पण और संगठन की एकजुटता का प्रतीक है।कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक हवन और पूजन के साथ हुआ। प्रदेश एवं जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने देवी मां की आराधना कर उद्घाटन कार्यक्रम की शुरुआत की। मंच पर मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि, प्रदेश महामंत्री कुंदन सिंह परिहार, विधायक प्रदीप बत्रा, करतार सिंह भड़ाना, मेयर अनीता देवी अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।भाजपा जिला अध्यक्ष मधु सिंह ने मुख्यमंत्री और सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में भाजपा आने वाले सभी चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि नया कार्यालय कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्त्रोत सिद्ध होगा और संगठन के कार्यों को और अधिक प्रभावशाली बनाएगा।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यालय संगठन की शक्ति का प्रतीक है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता जनता की सेवा के लिए समर्पित है और मिशन मोड में काम कर रहा है।इस मौके पर राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति, देशराज करनवाल, श्यामवीर सैनी, विधानसभा प्रत्याशी कुंवरानी देवयानी, राजपाल सिंह मास्टर, सत्यपाल, मुनीष सैनी, आदित्य चौहान, मयंक गुप्ता, राजेश सैनी, ललित मोहन अग्रवाल सहित जिले और प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।जिला पदाधिकारियों में संजय अरोड़ा, संजेव तोमर, भीम सिंह, सौरभ गुप्ता, मदूप त्यागी, प्रवेश प्रिया, तेजपाल मौर्य, नवनीत सिंह, सचिन झबरेड़ी, प्रतिभा चौहान, नितिन गोयल, पंकज नंदा, कदम सिंह, गीता मलिक, आलोक गौतम, अनुज त्यागी, सुशील रावत सहित मोर्चा अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सागर गोयल और अक्षय प्रताप ने किया। कार्यक्रम में पार्षद गण, मंडल पदाधिकारी एवं बूथ स्तर के सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने इसे ऐतिहासिक बना दिया।

यह आयोजन भाजपा के संगठनात्मक सशक्तिकरण और जनसेवा के संकल्प को और प्रगाढ़ करने वाला सिद्ध हुआ, जिसने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!