November 7, 2025

मुंबई महानगर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बनीं जीनत शबरीन, ऐतिहासिक जीत पर उत्तराखंड में खुशी की लहर

(ब्योरो -दिलशाद खान।KNEWS18)

रुड़की। मुंबई महानगर यूथ कांग्रेस के चुनाव में इतिहास रचते हुए जीनत शबरीन ने पहली बार महिला अध्यक्ष बनने का गौरव हासिल किया है। इस जीत पर उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भारी उत्साह देखा जा रहा है। जीनत शबरीन ने चुनाव में कुल 10,076 वोट हासिल कर अपने तीनों प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ दिया। उनकी इस जीत को कांग्रेस पार्टी में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और सशक्तिकरण का प्रतीक माना जा रहा है।कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष डॉ. शाजिया जीनत नाज एडवोकेट ने जीनत शबरीन को इस ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि जीनत का उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से विशेष लगाव रहा है। उनकी शिक्षा मसूरी में हुई है, इसलिए वे देवभूमि उत्तराखंड, धर्मनगरी हरिद्वार और पिरान कलियर दरगाह से गहरी आस्था रखती हैं। डॉ. शाजिया ने उम्मीद जताई कि जीनत शबरीन का नेतृत्व युवा कांग्रेस को नई दिशा देगा।वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री एवं रुड़की से मेयर पद की प्रत्याशी रह चुकी समाजसेविका पूजा गुप्ता ने भी उनकी शानदार जीत पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज केवल राजनीति ही नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा, समाज सेवा और सामाजिक उत्थान के कार्यों में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। जीनत की जीत आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का कार्य करेगी।अतरराष्ट्रीय शायर अफजल मंगलौरी ने भी जीनत शबरीन को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उनकी जीत से पार्टी का हौसला बुलंद हुआ है और वे जल्द ही उत्तराखंड का दौरा करेंगी। इससे राज्य के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।इस अवसर पर रुड़की के वरिष्ठ कांग्रेस नेता ईश्वर लाल शास्त्री और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी सहित कई नेताओं ने भी जीनत शबरीन की जीत पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि युवा नेतृत्व में महिलाओं की भागीदारी से संगठन को मजबूती मिलेगी और पार्टी को जमीनी स्तर पर नई ताकत प्राप्त होगी।जीनत शबरीन की इस जीत को न सिर्फ कांग्रेस कार्यकर्ता, बल्कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। उनकी सफलता ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत और लगन से महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा सकती हैं। मुंबई से लेकर उत्तराखंड तक उनकी जीत की गूंज सुनाई दे रही है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उमंग का माहौल है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!