September 13, 2025

भाजपा ज़िला रुड़की की कार्यशाला संपन्न,सेवा पखवाड़े के सफल आयोजन का लिया संकल्प

(ब्योरो- दिलशाद खान।KNEWS18)

भारतीय जनता पार्टी जिला रुड़की द्वारा आगामी सेवा पखवाड़े (17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025) के सफल आयोजन को लेकर एक भव्य कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिला प्रभारी श्री आदित्य चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, विधायक प्रदीप बत्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान सेवा पखवाड़े के अंतर्गत होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की गई और जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी आदित्य चौहान ने कहा कि सेवा पखवाड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से लेकर महात्मा गांधी जयंती तक सेवा, त्याग और समर्पण की भावना को समाज तक पहुँचाने का माध्यम है। इस दौरान कार्यकर्ताओं को समाज की निस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र “सेवा ही संगठन” है और यही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सेवा ही संगठन का मूल मंत्र है। उन्होंने सभी मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सेवा पखवाड़े के दौरान सक्रिय भागीदारी करें और समाज के हर वर्ग तक पहुंचें। डॉ. सिंह ने कहा कि सेवा पखवाड़ा केवल एक आयोजन नहीं बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुँचाने का अभियान है।विधायक प्रदीप बत्रा और जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने कहा कि सेवा पर्व समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बनेगा और पार्टी की सेवा भावना सीधे जनता के बीच दिखाई देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता इस अभियान को पूरे उत्साह और समर्पण के साथ सफल बनाएंगे।

सेवा पखवाड़े की प्रमुख गतिविधियाँ

कार्यशाला में प्रस्तुत कार्यक्रमों की रूपरेखा के अनुसार:

17 सितम्बर: रक्तदान शिविर और स्वच्छता अभियान।

17 से 24 सितम्बर: स्वास्थ्य शिविर।

18 सितम्बर से 2 अक्टूबर: रक्तदान शिविर (द्वितीय चरण) व प्रभात फेरी।

19-20 सितम्बर: डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रदर्शन और प्रधानमंत्री का उद्बोधन।

21 सितम्बर: मन्ने मेलेवा कार्यक्रम।

25 सितम्बर: संगोष्ठी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती।

27-28 सितम्बर: दिव्यांग सहयोग कार्यक्रम।

29 अगस्त से 25 सितम्बर: सांस्कृतिक और खेलकूद प्रतियोगिताएं।

2 अक्टूबर: स्वच्छता अभियान और विकसित भारत क्विज प्रतियोगिता।

कार्यशाला में जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह, सागर गोयल, मुनीश सैनी, मास्टर सत्यपाल, राजपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष बृज मोहन सैनी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर विभिन्न मोर्चों – महिला मोर्चा, युवा मोर्चा और किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि सेवा पखवाड़ा केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम न होकर समाज को जोड़ने और जनता के बीच सकारात्मक संदेश फैलाने का अभियान बनेगा।कार्यशाला के अंत में जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा समाज के अंतिम छोर तक पहुँचने का एक अवसर है और भाजपा कार्यकर्ता इसे जन-जन का उत्सव बनाएंगे।कार्यशाला का समापन उत्साह और सेवा भावना के साथ हुआ। सभी कार्यकर्ताओं ने यह वचन दोहराया कि वे सेवा पखवाड़े को ऐतिहासिक और यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!