स्वतंत्रता दिवस पर नहीं होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम, धन जाएगा राहत कोष में

(ब्योरो- दिलशाद खान।KNEWS18)
रुड़की, 11 अगस्त।
अशोक नगर क्षेत्रीय विकास समिति की बैठक रविवार शाम धर्मशाला में आयोजित की गई, जिसमें धराली में हाल ही में आई देवीय आपदा और स्वतंत्रता दिवस के आयोजन पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष एवं रुड़की के प्रथम राज्य आंदोलनकारी हर्ष प्रकाश काला ने की।हर्ष प्रकाश काला ने कहा कि धराली का हादसा अत्यंत भयावह है और हम सभी की जिम्मेदारी है कि पीड़ितों के लिए “नर सेवा ही नारायण सेवा” के भाव को साकार करें। उन्होंने सभी से आर्थिक सहयोग की अपील की।वरिष्ठ उपाध्यक्ष जिवानन्द बुडाकोटी ने कहा कि इस हादसे में दिवंगत हुए लोगों को वापस नहीं लाया जा सकता, लेकिन जिनका सब कुछ उजड़ गया है, उनकी आर्थिक मदद करना हम सबका कर्तव्य है। इस अवसर पर महामंत्री शिव चरण बिंजोला, मंत्री विजय सिंह पंवार, संपत्ति मंत्री दिगम्बर सिंह नेगी, आदर्श शिवाजी कालोनी अध्यक्ष गौर सिंह भण्डारी, शिवाजी कालोनी अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट, पूर्व अध्यक्ष देव सिंह सावंत, महिला अध्यक्षा नन्दा ऐरी, कीर्ति नगर अध्यक्ष महिपाल सिंह रावत, राज विहार कालोनी अध्यक्ष इन्द्र पाल सिंह गुसाईं सहित अन्य पदाधिकारियों ने कालोनियों से अधिक से अधिक धन संग्रह का आश्वासन दिया।
बैठक में तय हुआ कि 15 अगस्त को केवल ध्वजारोहण किया जाएगा, कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होगा। स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले खर्च के साथ-साथ एक सप्ताह में एकत्रित धनराशि को मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में जमा किया जाएगा। सभी कालोनियों के अध्यक्षों एवं महिला अध्यक्षाओं से अधिकतम धन संग्रह करने की अपेक्षा की गई।कालोनियों की अन्य समस्याओं पर भी चर्चा हुई, जिसमें ढ़डेरा नगर पंचायत द्वारा कूड़ा न उठाने पर आक्रोश व्यक्त किया गया और समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। साथ ही किरायेदारों व शिव चौक पर लगने वाली ठेलियों का सत्यापन करने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया, ताकि फाटक पर जाम की स्थिति से बचा जा सके।सभा का संचालन सह सचिव विजय सिंह पंवार ने किया। बैठक में रामलाल काला, ताजवर सिंह रौथाण, महादेव पाण्डेय, त्रिलोक सिंह रावत, हरेन्द्र सिंह बिष्ट, हुक्म सिंह बिष्ट, चन्द्र प्रकाश रावत, विनोद नेगी, गोविन्द सिंह रावत, शाकुम्बरी चौहान, इन्दु सहारन और प्रतिमा बिष्ट सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।