September 13, 2025

रुड़की तहसील में संयुक्त मजिस्ट्रेट का भव्य स्वागत, अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

(ब्योरो- दिलशाद खान।KNEWS18)

रुड़की, 8 अगस्त। तहसील रुड़की परिसर में आज नवागत संयुक्त मजिस्ट्रेट का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर एक संक्षिप्त स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।स्वागत समारोह की अध्यक्षता कर रहे एसडीएम डी.एस. नेगी ने संयुक्त मजिस्ट्रेट को पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी और उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रकट कीं।

उन्होंने कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में क्षेत्र में सुशासन, पारदर्शिता और जनहित से जुड़े कार्यों को नई दिशा और गति मिलेगी।तहसीलदार विकास अवस्थी, नायब तहसीलदार मंगलौर, एडीजीसी रुड़की, नायब नाजिर सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी संयुक्त मजिस्ट्रेट को बधाई दी और अपने पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।समारोह में मौजूद सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संयुक्त मजिस्ट्रेट के साथ कार्य करने के प्रति उत्साह व्यक्त किया और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!