गैरहाज़िर कर्मचारी आये मेयर के रडार पर, कारण बताओ नोटिस जारी

(दिलशाद खान)(KNEWS18)
रुड़की। मेयर अनीता देवी अग्रवाल और मुख्य नगर आयुक्त राकेश चंद तिवारी ने गुरुवार को नगर निगम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निगम के छह कर्मचारी अपने-अपने कक्ष से गैरहाज़िर पाए गए। सभी कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। मुख्य नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि यदि नोटिस का संतोषजनक उत्तर नहीं मिला, तो एक दिन का वेतन काटा जाएगा।निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों ने भी कई समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। मेयर ने सभी को आश्वासन दिया कि नगर निगम की व्यवस्थाएं जल्द दुरुस्त की जाएंगी।निरीक्षण के दौरान निगम कार्यालय के कई कक्षों में फर्नीचर बेहद खराब स्थिति में मिला। कुछ कमरों में सीलन की वजह से कर्मचारियों को परेशानी हो रही थी, वहीं कुछ स्थानों पर सफाई व्यवस्था भी ठीक नहीं पाई गई। मेयर ने इन सभी अव्यवस्थाओं को तत्काल सुधारने के निर्देश दिए।इसके बाद मेयर ने निगम परिसर में पार्षदों के बैठने के लिए प्रस्तावित स्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि जल्द ही पार्षदों के लिए एक अलग हॉल तैयार किया जाएगा, जिससे उन्हें भी नगर निगम में एक उपयुक्त स्थान मिल सके।मुख्य नगर आयुक्त ने दोहराया कि कर्मचारियों की कार्यशैली पर कड़ी नजर रखी जाएगी और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।