September 13, 2025

उत्तराखंड में राष्ट्रीय लोकदल संगठन को मज़बूत करने के लिये चलाया जायेगा सदस्यता अभियान- चौ.नीरपाल सिंह

(दिलशाद खान)(KNEWS18)

(न्यूज़ रुड़की) राष्ट्रीय लोकदल का प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार रुड़की पहुंचे चौधरी नीरपाल सिंह का रुड़की पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

इस मौके पर राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश प्रभारी चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि उत्तराखंड में राष्ट्रीय लोकदल के संगठन को और अधिक मजबूत किया जायेगा। जिसके चलते पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान तेजी से चलाया जाएगा इतना ही नहीं हरिद्वार जिले में पहली बार दस हजार सदस्यों को सदस्यता दिलाई जाएगी। चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल से महिलाओं किसानों और युवाओं को जोड़ा जायेगा पहली बार हरिद्वार जिले के गांव गांव में सदस्यता अभियान चलेगा।संगठन की मजबूती के बाद पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटेगी।चौधरी ने कहा कि अभी तक राष्ट्रीय लोकदल मजबूत स्थिति में नहीं था लेकिन अब सिद्धांत चौधरी को उत्तराखंड में खेल प्रोत्साहन प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है जिन्होंने सैंकड़ों लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई है। उन्होंने कहा कि सिद्धांत चौधरी एक होनहार युवा है जो राष्ट्रीय लोकदल के संगठन को मजबूती दिलाने में अहम भूमिका निभायेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!