August 22, 2026

युवा भाजपा नेता एवं फोनिक्स यूनिवर्सिटी के चेयरमैन इं०चैरब जैन ने नामित पार्षदों का सम्मान कर नगर के विकास में योगदान की जताई उम्मीद

(ब्योरो दिलशाद खान।KNEWS 18)

रुड़की। युवा भाजपा नेता एवं फोनिक्स यूनिवर्सिटी के चेयरमैन इंजी. चैरब जैन ने जादूगर रोड स्थित अपने कैंप कार्यालय पर नगर निगम के नामित पार्षदों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने सभी नामित पार्षदों का पटका पहनाकर स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की भी मौजूदगी रही।

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए इंजी. चैरब जैन ने कहा कि नगर निगम में नामित पार्षदों को मिली जिम्मेदारी केवल एक पद नहीं, बल्कि जनसेवा और सामाजिक दायित्व निभाने का अवसर है। उन्होंने कहा कि पार्षदों का यह सम्मान उनके सामाजिक योगदान, जनसेवा की भावना और समाज के प्रति समर्पण का सम्मान है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी नामित पार्षद नगर के विकास, स्वच्छता, सुशासन और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को नई ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाएंगे।

चैरब जैन ने कहा कि किसी भी शहर के विकास में जनप्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। नगर की मूलभूत समस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने नामित पार्षदों से अपील की कि वे जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनें और संबंधित अधिकारियों एवं नगर निगम के स्तर पर उनके समाधान के लिए प्रयास करें। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और विकसित नगर बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों तथा आम नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जनहित में अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना सभी कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा को विजयी बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ कार्य करना होगा। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का भी उन्होंने आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में इंजी. चैरब जैन ने सभी नामित पार्षदों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि सभी पार्षद अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए नगर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

इस अवसर पर अजीत मधुकर जाटव, हरमीत दुआ, सोमपाल सैनी, चांदनी मांगलिक, शिवानी सैनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन दीपक पांडे ने किया। इस दौरान ओम त्यागी, आकाश गौतम, नितिन त्यागी, जुनैद मलिक, शिवा स्नेही, रजत पाल, अक्षय पाल, ललित पाल आदि भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान नामित पार्षदों के सम्मान को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!