सिंधी स्वीट्स की ओर से सभी देश-प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
(ब्योरो दिलशाद खान।KNEWS 18)
रुड़की। राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर चाव मंडी स्थित सिंधी स्वीट्स की ओर से समस्त देशवासियों, प्रदेशवासियों एवं नगरवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। सिंधी स्वीट्स के ऑनर अजय ने सभी नागरिकों के सुख, शांति, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
ऑनर अजय ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व हमारे लिए गौरव और उत्साह का अवसर होता है। यह दिन हमें देश की एकता, अखंडता, भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है और हमें अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए।
उन्होंने नगरवासियों से आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे की भावना बनाए रखने की अपील की। साथ ही युवा पीढ़ी से देश के विकास में सकारात्मक योगदान देने और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने का आह्वान किया।
सिंधी स्वीट्स परिवार ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्रनिर्माताओं के योगदान को याद करने का अवसर देता है, जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व समर्पित किया। सभी को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश को मजबूत बनाने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।
इस अवसर पर सिंधी स्वीट्स, 638, चाव मंडी, न्यू रेलवे रोड, रुड़की की ओर से सभी देश-प्रदेशवासियों एवं नगरवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
सिंधी स्वीट्स के संचालक अजय ने कहा कि ग्राहकों को बेहतर स्वाद के साथ शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण मिठाइयां उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। मिठाई तैयार करने में साफ-सफाई और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाता है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों का विश्वास ही प्रतिष्ठान की सबसे बड़ी पूंजी है।
