August 14, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व मेयर गौरव गोयल ने देश व प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

(ब्योरो दिलशाद खान।KNEWS18)

रुड़की। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रुड़की के पूर्व मेयर गौरव गोयल ने देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों को नमन करते हुए सभी नागरिकों से राष्ट्र की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

पूर्व मेयर गौरव गोयल ने अपने संदेश में कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि देश के वीर सपूतों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का महत्वपूर्ण अवसर है। यह दिन हमें अपने राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों और कर्तव्यों का स्मरण कराता है।

उन्होंने कहा कि देश की प्रगति और मजबूती के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी आवश्यक है। आपसी भाईचारा, प्रेम, सद्भाव और एकता को मजबूत करते हुए हमें देशहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए।

गौरव गोयल ने अपने संदेश में कहा, “आइए, हम सभी मिलकर अपने देश की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए समर्पित रहें।” उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों ने जिस भारत का सपना देखा था, उसे साकार करने की जिम्मेदारी आज हम सभी की है।

उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने और देश की तरक्की में अपना योगदान देने की अपील की। साथ ही नागरिकों से संविधान, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भाव की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।

पूर्व मेयर ने एक बार फिर सभी देश एवं प्रदेशवासियों को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए देश की निरंतर प्रगति, शांति और समृद्धि की कामना की।

— गौरव गोयल, पूर्व मेयर, रुड़की

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!