कांवड़ मेले की तैयारियां पूरी, शिवभक्तों के स्वागत के लिए जिला पंचायत पूरी तरह तैयार: किरण चौधरी

(ब्योरो दिलशाद खान।KNEWS18)

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार इस वर्ष कांवड़ मेले को लेकर पूरी तरह गंभीर और सतर्क नजर आ रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं हरिद्वार में अधिकारियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ लगातार बैठकें कर मेले की तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। इसी को लेकर जिला पंचायत हरिद्वार ने भी कांवड़ यात्रा को लेकर अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने गुरु पूर्णिमा और आगामी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए सभी शिवभक्त कांवड़ियों का स्वागत और अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार की प्राथमिकता है कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी श्रद्धालु को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं कई बार हरिद्वार पहुंचकर अधिकारियों, सामाजिक संगठनों और जिला पंचायत के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर चुके हैं। कांवड़ियों के जल भरने के स्थान से लेकर यात्रा मार्ग तक हर व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की गई है और सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं।
किरण चौधरी ने बताया कि जिला पंचायत की ओर से ग्राम पंचायत क्षेत्रों और नहर की सफाई सफाई , चूना और ब्लीचिंग का छिड़काव, मच्छरों एवं जहरीले जीवों से बचाव के लिए दवाओं का छिड़काव कराया जा रहा है। इसके साथ ही पेयजल, स्वच्छता और अन्य मूलभूत सुविधाओं की भी व्यापक व्यवस्था की गई है।
उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए करीब 100 शौचालय उपलब्ध कराए गए हैं, जिनमें नए और पुराने दोनों शामिल हैं। महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री की पहल पर बनाए गए पिंक टॉयलेट भी तैयार किए गए हैं, ताकि माताओं और बहनों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर जगह-जगह प्रसाद वितरण, प्राथमिक उपचार और चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे। विभिन्न सामाजिक संगठन भी अपने-अपने सेवा शिविरों के माध्यम से श्रद्धालुओं की सहायता करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार कांवड़ यात्रा के लिए पूरा रोडमैप तैयार है और किसी भी श्रद्धालु को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
उन्होंने सभी शिवभक्तों से अपील की कि वे शांतिपूर्वक और सुरक्षित तरीके से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
इस दौरान किरण चौधरी ने भगवान रविदास जी के कार्यक्रम का भी उल्लेख करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल उसमें शामिल होने जा रहे हैं। उन्होंने सभी लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर उसे सफल बनाने की अपील की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!