रुड़की में कांग्रेस के सामूहिक होली मिलन समारोह में दिखा भारी उत्साह प्रेम और एकता का दिया संदेश

(ब्योरो दिलशाद खान।KNEWS18)
रुड़की। शहर के आदर्श नगर स्थित एक पैलेस में कांग्रेस के युवा नेता एवं समाजसेवी विकास सैनी के नेतृत्व में भव्य सामूहिक होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। पूरे आयोजन में रंग, उत्साह और आपसी सौहार्द का वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता तथा महानगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी उपस्थित रहे। उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हमें इस पर्व से प्रेरणा लेकर समाज में फैले भेदभाव को समाप्त कर एकता को मजबूत करना चाहिए। उनका कहना था कि जब समाज संगठित और एकजुट होगा, तभी लोकतंत्र और राष्ट्र दोनों सशक्त बनेंगे।कांग्रेस नेता प्रणय प्रताप सिंह ने कहा कि होली का पर्व हमें आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम और भाईचारे के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती और सामाजिक समरसता ही राष्ट्र की असली ताकत
समारोह के विशिष्ट अतिथि उत्तराखंड उर्दू अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष एवं अंतरराष्ट्रीय शायर अफजल मंगलौरी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि होली मिलन, दीपावली मिलन और ईद मिलन जैसे कार्यक्रम भारत की गंगा-जमुनी तहजीब और साझा सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सौहार्द ही देश को प्रगति के मार्ग पर अग्रसर कर सकते हैं। ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने और सकारात्मक संदेश देने का कार्य करते हैं।इस अवसर पर कांग्रेस नेता प्रणय प्रताप सिंह, दीपक जैन, पंकज सोनकर, विकास सैनी, चौधरी लाल सिंह पुंडीर सहित अन्य पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। सभी नेताओं ने सामाजिक एकता, महिला सशक्तिकरण और संगठन की मजबूती पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस सदैव महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और सामाजिक समानता के लिए प्रतिबद्ध है। महिलाओं और युवाओं की भागीदारी बढ़ाकर ही संगठन को मजबूत किया जा सकता है।कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंगों की बौछार, हंसी-ठिठोली और आपसी प्रेम के साथ समारोह का वातावरण बेहद आनंदमय रहा। उपस्थित सभी लोगों ने इस आयोजन को यादगार बताते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के सामूहिक कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में मोहित त्यागी, वैभव सैनी, पंकज त्यागी सहित अनेक प्रमुख लोग मौजूद रहे। आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि कांग्रेस पार्टी समाज में युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा सामाजिक समरसता को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
यह होली मिलन समारोह केवल एक त्योहार का उत्सव नहीं रहा, बल्कि पार्टी कार्यकर्ताओं की एकजुटता, सामाजिक प्रतिबद्धता और राष्ट्रीय एकता के संकल्प का सशक्त उदाहरण बनकर






