सभी देश व प्रदेशवासियों को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सौरव भूषण शर्मा ने दी होली की शुभकामनाएं

रुड़की। रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ने सभी देशवासियों, प्रदेशवासियों एवं नगरवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता के साथ आगे बढ़ने का संदेश देता है।
जिलाध्यक्ष ने कामना की कि यह रंगोत्सव सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और नई ऊर्जा लेकर आए। उन्होंने कहा कि व्यापार जगत और समाज एक-दूसरे के पूरक हैं, और सामाजिक समरसता से ही विकास को नई गति मिलती है। होली का त्योहार हमें सकारात्मक सोच, सहयोग और सामूहिक प्रगति के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है।
उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि त्योहार को शांति, सद्भाव और पर्यावरण के प्रति जागरूकता के साथ मनाएं। अंत में उन्होंने कहा कि आइए, हम सब मिलकर प्रेम और एकता के रंगों से राष्ट्र को और अधिक मजबूत बनाएं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!