December 17, 2025

उत्तराखंड में गन्ना मूल्य 405 रुपए तय — रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा व भाजपा नेतृत्व ने मुख्यमंत्री धामी का जताया आभार

(व्योरो – दिलशाद खान।KNEWS)

रुड़की, 30 नवंबर। उत्तराखंड सरकार द्वारा वर्ष 2025–26 के लिए गन्ने का मूल्य 405 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किए जाने के फैसले का प्रदेशभर में स्वागत किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा के कैंप कार्यालय पर आयोजित बैठक में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित राज्य के मंत्रीमंडल का हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया।बैठक में विधायक प्रदीप बत्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह और राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी ने संयुक्त रूप से कहा कि यह निर्णय किसानों की आय में बढ़ोत्तरी करने वाला ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि गन्ने के बेहतर मूल्य से किसानों को आर्थिक संबल मिलेगा और प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी।विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सरकार ने हमेशा किसानहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। गन्ना मूल्य में वृद्धि से किसानों की मेहनत का सम्मान हुआ है और उन्हें अपने उत्पादन का उचित मूल्य मिलेगा। उन्होंने कहा कि धामी सरकार ने किसानों के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएँ चलाई हैं, जिनके सकारात्मक परिणाम अब जमीनी स्तर पर दिखाई दे रहे हैं।उन्होंने यह भी कहा कि बीते वर्षों में महंगाई और कृषि लागत बढ़ने के बावजूद किसानों की स्थिति को मजबूत रखने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयासरत रही है। ऐसे में गन्ना मूल्य वृद्धि से किसानों के जीवन स्तर में सुधार आएगा और वे खेती को लाभकारी व्यवसाय के रूप में आगे बढ़ा सकेंगे।भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने इस फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि राज्य के लाखों गन्ना उत्पादक किसान परिवारों को इससे प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का यह निर्णय उस वादे को पूरा करता है जिसमें किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और कृषि क्षेत्र को समृद्ध करने की बात कही गई थी। उन्होंने कहा कि यह फैसला किसानों के मनोबल को भी बढ़ाएगा और वे नई ऊर्जा के साथ अपनी खेती को आगे ले जा सकेंगे।राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, कृषि यांत्रिकीकरण और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार जैसी योजनाओं ने किसानों की मुश्किलों को कम किया है। गन्ना मूल्य वृद्धि इन्हीं जनकल्याणकारी निर्णयों की कड़ी में एक और महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार निरंतर किसान हित में मजबूत फैसले ले रही है और आगे भी किसान हित सर्वोपरि रहेगा।बैठक के दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा कृषि पर निर्भर है, इसलिए किसानों की खुशहाली, प्रदेश के विकास का आधार है। भाजपा सरकार ने किसानों के साथ किए गए वादों को निभाते हुए हरसंभव सहायता प्रदान की है और भविष्य में भी ऐसे निर्णय जारी रहेंगे।बैठक में जिला महामंत्री सागर गोयल, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवी सिंह राणा, जिला उपाध्यक्ष सौरव गुप्ता, प्रिया प्रवेश, कोषाध्यक्ष नितिन गोयल, मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, अंकित गौतम, मंडल अध्यक्ष सुमित अग्रवाल, अवनीश शर्मा, रश्मि चौधरी और संजय सैनी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि भाजपा सरकार किसानों की उन्नति और खुशहाली को समर्पित है और आगे भी ऐसे निर्णय लेकर कृषकों को मजबूत करने का कार्य करती रहेगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!