November 7, 2025

पद की गरिमा बनाए रखना सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी — हर्ष प्रकाश काला

(ब्योरो – दिलशाद खान।KNEWS18)

अशोक नगर क्षेत्रीय विकास समिति के सभागार में बुधवार को समिति की अति आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य नव निर्वाचित कार्यकारिणी का स्वागत एवं उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार करना रहा। इस दौरान निवर्तमान कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी गई, वहीं नव निर्वाचित पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया।बैठक में केन्द्रीय अध्यक्ष श्री हर्ष प्रकाश काला ने कहा कि “पद की गरिमा बनाए रखना प्रत्येक पदाधिकारी की जिम्मेदारी होती है और इसे हमें पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से निभाना चाहिए।” उन्होंने निवर्तमान अध्यक्ष श्री गौर सिंह भण्डारी एवं महिला अध्यक्षा श्रीमती संतोषी राणा के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में हर जिम्मेदारी को पूरी तत्परता से निभाया। साथ ही नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री रविन्द्र पंवार और महिला अध्यक्षा श्रीमती ममता कुंवर से अपेक्षा जताई कि वे भी पूर्व कार्यकारिणी के कार्यों को आगे बढ़ाते हुए संगठन को नई ऊँचाइयों पर ले जाएंगे।इस अवसर पर क्षेत्र के अध्यक्ष श्री प्रदीप रावत, मंदिर संचालक श्री गिरधारी लाल शर्मा एवं महिला अध्यक्षा श्रीमती नीलम चौधरी का भी स्वागत किया गया। बैठक में आगामी 9 नवम्बर को मनाए जाने वाले उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर विशेष रूप से चर्चा की गई। श्री काला ने कहा कि यह वर्ष उत्तराखंड राज्य की 25वीं वर्षगांठ ‘रजत जयंती वर्ष’ के रूप में मनाया जाएगा। राज्य निर्माण में रुड़की की जनता ने ऐतिहासिक भूमिका निभाई — चाहे वह “रुड़की जनपद बनाओ” आंदोलन हो, “गढ़वाल मंडल में मिलाओ” या “उत्तराखंड राज्य बनाओ” की मांग।उन्होंने कहा कि इस बार का स्थापना दिवस पिछले वर्षों से अधिक भव्य होगा। कार्यक्रम में गढ़वाली और कुमाऊनी लोकगीतों की प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी। सभी समितियों के अध्यक्षों और महिला अध्यक्षाओं को निर्देशित किया गया है कि 26 अक्टूबर को सुबह 10 बजे आयोजित समीक्षा बैठक में अपनी टोली के साथ उपस्थित रहें, ताकि कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जा सके।उपाध्यक्ष जिवानन्द बुडाकोटी, महामंत्री शिव चरण बिंजौला, सहसचिव विजय सिंह पंवार और संपत्ति सचिव दिगम्बर सिंह नेगी ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी से आर्थिक सहयोग की अपेक्षा की जाती है। सभी कॉलोनियों के पदाधिकारियों ने भी एक स्वर में कहा कि जिस जोश और संघर्ष से उत्तराखंड राज्य का निर्माण हुआ, उसी उत्साह से स्थापना दिवस मनाया जाएगा।इस मौके पर आदर्श शिवाजी नगर की कार्यकारिणी में अध्यक्ष रविन्द्र सिंह पंवार, महिला अध्यक्षा ममता कुंवर, उपाध्यक्ष कुन्दन सिंह नेगी, सचिव शिव शंकर सिंह नेगी, उपसचिव विक्रम सिंह खण्डवार, कोषाध्यक्ष दरवान सिंह बुटोला, मंदिर संयोजक प्रताप सिंह सिनवाल और महिला उपाध्यक्षा विमला वर्तवाल सहित सभी कार्यकारिणी सदस्यों का स्वागत किया गया। बैठक में सुरेंद्र सिंह बिष्ट, नन्दा ऐरी, शिव सिंह रावत, इन्द्र पाल सिंह गुसाईं, रेखा नेगी, सुलोचना रावत, बचन सिंह नेगी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता केन्द्रीय अध्यक्ष हर्ष प्रकाश काला एवं संचालन सहसचिव विजय सिंह पंवार ने किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!