September 13, 2025

कांग्रेस संगठन में मचा घमासान,अध्यक्ष पद को लेकर जोड़-तोड़ तेज़

(ब्योरो- दिलशाद खान।KNEWS18)

रुड़की।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर संगठन में भारी उठापटक मची हुई है। वहीं महानगर अध्यक्ष और ग्रामीण जिलाध्यक्ष पद के दावेदारों में भी जोड़-तोड़ और खेमेबाज़ी का दौर तेज़ हो गया है।इसी कड़ी में आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के रुड़की महानगर प्रभारी एवं हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह रुड़की पहुंचे। यहां उन्होंने महानगर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संगठन सृजन को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष एवं राहुल गांधी के विचारों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया और संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया।बैठक के दौरान महानगर अध्यक्ष पद के दावेदारों और अन्य पदाधिकारियों ने पर्यवेक्षक के समक्ष अपनी-अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि संगठन के हित में काम करने वाले और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाले व्यक्ति को ही जिम्मेदारी दी जानी चाहिए। इस चर्चा के बीच महानगर अध्यक्ष और ग्रामीण जिलाध्यक्ष पदों को लेकर जमकर गहमा-गहमी देखी गई।कुछ खेमे नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति के लिए तैयारी में जुटे हैं, जबकि कई पदाधिकारी मौजूदा महानगर अध्यक्ष पर ही भरोसा जता रहे हैं। इस राजनीतिक खींचतान ने कांग्रेस संगठन में हलचल और बढ़ा दी है।अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि हाईकमान किसके सिर अध्यक्ष पद का ताज सजाता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!