September 22, 2026

निर्जला एकादशी पर एस.के. सैनी आस्था हेल्प फाउंडेशन ने लगाया विशाल शरबत वितरण शिविर, हज़ारों लोगों को मीठा जल पिलाने का लक्ष्य

(ब्योरो दिलशाद खान।KNEWS18)

रुड़की। निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर पतंजलि फेस-1 के सामने एस.के. सैनी आस्था हेल्प फाउंडेशन एवं श्री हनुमंत आस्था फाउंडेशन के तत्वावधान में विशाल शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था के संस्थापक अमित सैनी के नेतृत्व में आयोजित इस सेवा अभियान में भीषण गर्मी से राहत दिलाने के उद्देश्य से राहगीरों को मीठा शरबत पिलाया गया। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोगों ने शिविर पहुंचकर शरबत ग्रहण किया और संस्था के इस सेवा भाव की सराहना की।


कार्यक्रम में पूर्व विधायक प्रत्याशी मुनीश सैनी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने स्वयं राहगीरों को शरबत वितरित कर सेवा कार्य में सहभागिता निभाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि आस्था हेल्प फाउंडेशन लंबे समय से समाजहित और धार्मिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। संस्था के संस्थापक अमित सैनी द्वारा समय-समय पर जरूरतमंदों की सहायता, धार्मिक आयोजनों और जनसेवा के कार्य किए जाते हैं, जो समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। उन्होंने सभी लोगों से सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
संस्थापक अमित सैनी ने बताया कि निर्जला एकादशी पर मीठा जल पिलाने की परंपरा वर्षों से चली आ रही है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष दोपहर 12 बजे अभिजीत मुहूर्त से शुरू हुआ शरबत वितरण रात 8 बजे तक निरंतर चलेगा। संस्था ने 10 से 15 हजार लोगों को मीठा जल पिलाने की व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि एस.के. सैनी आस्था हेल्प फाउंडेशन उनके पिता की स्मृति में स्थापित की गई है और इसी के माध्यम से गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की सहायता, असहाय कन्याओं के विवाह, वृक्षारोपण, धार्मिक आयोजन तथा अन्य सामाजिक कार्य लगातार किए जाते हैं।
अमित सैनी ने युवाओं से नशे से दूर रहने और सेवा व भक्ति को जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया। वहीं मुनीश सैनी ने संस्था द्वारा प्रस्तावित 51 फीट ऊंचे राम दरबार निर्माण में जनसहयोग की अपील करते हुए कहा कि हर व्यक्ति अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार योगदान देकर इस धार्मिक कार्य का सहभागी बने।
संस्था अध्यक्ष सुदेश सैनी ने कहा कि “निर्जला एकादशी पर मीठा जल पिलाना हमारी संस्कृति और सेवा की परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। एस.के. सैनी आस्था हेल्प फाउंडेशन समाज सेवा को अपना धर्म मानता है। भविष्य में भी जरूरतमंदों की सहायता, धार्मिक आयोजन और जनकल्याण के कार्य पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निरंतर जारी रहेंगे।”

महंत विश्वास आनंद ने बताया “निर्जला एकादशी पर प्यासे राहगीरों को मीठा जल पिलाना अत्यंत पुण्य का कार्य है। एस.के. सैनी आस्था हेल्प फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा यह सेवा अभियान समाज के लिए प्रेरणादायक है। प्रत्येक व्यक्ति को धर्म, सेवा और मानव कल्याण के ऐसे कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।”

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने निर्जला एकादशी के अवसर पर किए गए इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में राहगीरों को मीठा जल उपलब्ध कराना सबसे बड़ा पुण्य है। इस अवसर पर प्रसन्न त्यागी, कुंवर पाल सैनी, प्रधान रविन्द्र सैनी, राजेंद्र सैनी, डॉली सैनी, शशि सैनी, पंकज पंत, अंतरिश सैनी, आस्था सैनी, अथर्व सैनी, राम कुमार, मनु, विशाल कुमार  संस्था के पदाधिकारी, स्वयंसेवक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!