नर्सिंग कॉलेज पर सीलिंग की खबर का संचालिका ने किया खंडन, बोलीं- कॉलेज पूरी तरह वैध, छवि धूमिल करने की साजिश

(ब्योरो दिलशाद खान।KNEWS18)

भगवानपुर। सिकरौड़ा स्थित नर्सिंग कॉलेज पर हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (HRDA) द्वारा अवैध निर्माण के आरोप में सीलिंग की कार्रवाई किए जाने संबंधी खबर के बाद कॉलेज की संचालिका डॉ. संध्या भटनागर ने पूरे मामले पर अपना पक्ष रखते हुए खबर का खंडन किया है। उन्होंने इस खबर को पूरी तरह निराधार, भ्रामक और संस्थान की छवि धूमिल करने वाला बताया है। डॉ. संध्या भटनागर ने जारी बयान में कहा कि नर्सिंग कॉलेज पूरी तरह संचालित हो रहा है और इसके संचालन के लिए आवश्यक सभी विभागीय अनुमतियां एवं स्वीकृतियां विधिवत प्राप्त हैं। उन्होंने कहा कि कॉलेज परिसर में किसी प्रकार की कोई सीलिंग नहीं हुई है और न ही कॉलेज के संचालन पर कोई रोक लगाई गई है।उनका कहना है कि जिस स्थान पर प्राधिकरण द्वारा कार्रवाई की गई है, वह नर्सिंग कॉलेज का हिस्सा नहीं बल्कि एक अलग आवासीय (रेसिडेंशियल) क्षेत्र है, जिसका कॉलेज से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों द्वारा तथ्यों को तोड़-मरोड़कर नर्सिंग कॉलेज का नाम जोड़ते हुए संस्थान की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, जो पूरी तरह निंदनीय है।डॉ. भटनागर ने कहा कि नर्सिंग कॉलेज में सभी वैधानिक नियमों का पालन किया जा रहा है। कॉलेज की मान्यता, आवश्यक विभागीय स्वीकृतियां, आधारभूत सुविधाएं तथा योग्य शिक्षकों और स्टाफ की नियुक्ति नियमानुसार की गई है। उन्होंने कहा कि संस्थान गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य कर रहा है।उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य नर्सिंग कॉलेज को उत्कृष्ट संस्थान के रूप में स्थापित करना है और इस प्रकार की भ्रामक खबरों से संस्थान की कार्यप्रणाली प्रभावित नहीं होगी। उन्होंने अपील की कि किसी भी समाचार के प्रकाशन से पहले संबंधित पक्ष का भी पक्ष अवश्य लिया जाए, ताकि सही और संतुलित जानकारी आमजन तक पहुंच सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!