मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले भाजपा नेता अक्षय प्रताप सिंह, हरिद्वार आने का दिया निमंत्रण

(ब्योरो दिलशाद खान।KNEWS18)

रुड़की। भाजपा के जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह ने उत्तर प्रदेश के बढ़ापुर (बिजनौर) स्थित विधायक कुंवर सुशांत सिंह के आवास पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को चारधाम तीर्थ स्थलों की प्रतिमूर्ति भेंट कर उनका स्वागत किया तथा हरिद्वार आगमन के लिए औपचारिक निमंत्रण भी दिया।भेंट के दौरान अक्षय प्रताप सिंह ने आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से चर्चा की। उन्होंने आग्रह किया कि पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी उत्तराखंड की सीमाओं से सटे उत्तर प्रदेश के जनपदों में कांवड़ यात्रियों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि लाखों श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा उत्तर भारत का एक महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन है, जिसमें उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की प्रशासनिक व्यवस्थाओं का समन्वय अत्यंत आवश्यक होता है।अक्षय प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने, शिक्षा के स्तर में सुधार, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने तथा सनातन संस्कृति और परंपराओं की रक्षा के लिए किए गए कार्य उल्लेखनीय हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने विकास और सुशासन के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित की है।
उन्होंने आगे कहा कि जिस प्रकार योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को भयमुक्त वातावरण प्रदान करने का कार्य किया है, उसी प्रकार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami भी प्रदेश को भयमुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त और अपराध मुक्त बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उत्तराखंड सरकार द्वारा जनहित में लिए जा रहे निर्णयों और विकास कार्यों से प्रदेश की जनता को लाभ मिल रहा है।
इस अवसर पर बढ़ापुर विधायक Kunwar Sushant Singh ने भी अक्षय प्रताप सिंह की सक्रिय कार्यशैली की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि युवा नेता के रूप में अक्षय प्रताप सिंह हरिद्वार जनपद में पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उनकी सक्रियता और जनसंपर्क अभियान से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह और नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
कुंवर सुशांत सिंह ने कहा कि भाजपा संगठन को मजबूत बनाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है और अक्षय प्रताप सिंह जैसे युवा कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में युवाओं के सहयोग और संगठन की मजबूती के बल पर भाजपा को और अधिक सफलता प्राप्त होगी।
मुख्यमंत्री से हुई इस मुलाकात को राजनीतिक और संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। साथ ही कांवड़ यात्रा एवं क्षेत्रीय विकास से जुड़े विषयों पर हुई चर्चा को भी दोनों राज्यों के बीच बेहतर समन्वय की दिशा में सकारात्मक पहल माना जा रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!