रुड़की में खुला “Out of the Box” कोचिंग सेंटर, अब घर बैठे मिलेगी IELTS और इंग्लिश स्पीकिंग की शानदार सुविधा!

(ब्योरो दिलशाद खान।KNEWS18)
रुड़की में “आउट ऑफ द बॉक्स” कोचिंग सेंटर का भव्य शुभारंभ, छात्रों को मिलेगी आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा
रुड़की। हरिद्वार रोड स्थित सिविल लाइन क्षेत्र में “आउट ऑफ द बॉक्स” कोचिंग सेंटर का उद्घाटन बड़े ही धूमधाम और उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेठ ने विधिवत रिबन काटकर कोचिंग सेंटर का शुभारंभ किया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, अभिभावक, छात्र-छात्राएं और शिक्षा से जुड़े लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेठ ने कोचिंग संचालक नेहा जैन और हिमांशु जैन को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सिविल लाइन जैसे क्षेत्र में इस प्रकार के आधुनिक कोचिंग सेंटर की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इस पहल से स्थानीय छात्रों को बेहतर शिक्षा के लिए अन्य शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही किसी भी छात्र के उज्ज्वल भविष्य की नींव होती है और इस तरह के संस्थान युवाओं को उनके करियर निर्माण में महत्वपूर्ण दिशा देने का कार्य करते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में इंग्लिश स्पीकिंग और आईलेट्स जैसी परीक्षाओं की तैयारी बेहद जरूरी हो गई है। ऐसे में रुड़की में इस तरह की सुविधा उपलब्ध होना छात्रों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगा। इससे न केवल समय और खर्च की बचत होगी, बल्कि छात्रों को अपने ही शहर में बेहतर मार्गदर्शन मिल सकेगा।
कोचिंग सेंटर के संचालक हिमांशु जैन ने “आउट ऑफ द बॉक्स” नाम के पीछे की सोच साझा करते हुए बताया कि उनका उद्देश्य पारंपरिक शिक्षण पद्धति से हटकर छात्रों को नई और प्रभावी तरीके से शिक्षा देना है। उन्होंने कहा कि संस्थान में छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाली इंग्लिश स्पीकिंग और आईलेट्स की ट्रेनिंग दी जाएगी, जिससे वे राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना सकें।
उन्होंने बताया कि कोचिंग सेंटर में अनुभवी शिक्षकों द्वारा आधुनिक तकनीकों के माध्यम से पढ़ाई कराई जाएगी। साथ ही छात्रों के व्यक्तित्व विकास, संचार कौशल और आत्मविश्वास बढ़ाने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। संस्थान का लक्ष्य केवल परीक्षा पास कराना नहीं, बल्कि छात्रों को संपूर्ण रूप से विकसित करना है।कोचिंग संचालिका नेहा जैन ने कहा कि “Out of the Box” का उद्देश्य छात्रों को गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराना है। हम इंग्लिश स्पीकिंग और IELTS की बेहतर तैयारी कराएंगे, ताकि छात्र अपने करियर में आगे बढ़ सकें और उन्हें बाहर शहरों में भटकना न पड़े।
उद्घाटन के अवसर पर विशेष ऑफर की घोषणा भी की गई। हिमांशु जैन ने बताया कि 30 तारीख तक एडमिशन लेने वाले छात्रों को फीस में 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी, ताकि अधिक से अधिक छात्र इस सुविधा का लाभ उठा सकें।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने कोचिंग सेंटर की सराहना करते हुए संचालकों को बधाई दी और संस्थान की सफलता की कामना की। यह नया कोचिंग सेंटर निश्चित रूप से रुड़की के छात्रों के लिए एक नई उम्मीद और बेहतर भविष्य की राह खोलने वाला साबित होगा।






