मंगलौर में बिजली विभाग की कार्रवाई, 18 बिजली चोरी पकड़ी गईं, 15 बकायेदारों के मीटर उतारे

(ब्योरो दिलशाद खान।KNEWS18)

मंगलौर क्षेत्र में बिजली विभाग और विजिलेंस टीम द्वारा चलाए गए संयुक्त चेकिंग अभियान से बिजली चोरों में हड़कंप मच गया। विद्युत वितरण उपखंड मंगलौर के अंतर्गत बिजली चोरी की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए मंगलवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया।
दिनांक 10 मार्च 2026 को विजिलेंस टीम और उपखंड मंगलौर की टीम ने संयुक्त रूप से कस्बा मंगलौर के कई इलाकों में बिजली कनेक्शनों की जांच की। इस दौरान मोहल्ला सराय अजीज, दंगल मैदान, मोहल्ला किला और मोहल्ला पठानपुरा में व्यापक स्तर पर चेकिंग की गई। जांच के दौरान कई घरों और प्रतिष्ठानों में अनियमितताएं पाई गईं।
अभियान के दौरान कुल 18 मामलों में बिजली चोरी पकड़ी गई, जबकि बिजली बिल बकाया होने पर 15 उपभोक्ताओं के मीटर उतार दिए गए। अधिकारियों के अनुसार कुछ लोग सीधे लाइन से बिजली लेते हुए पाए गए, जिससे विभाग को आर्थिक नुकसान हो रहा था। ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने तुरंत कार्रवाई की और संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बिजली चोरी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया है, उनके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना भी लगाया जाएगा। विभाग द्वारा आगे भी इसी तरह के अभियान जारी रखे जाएंगे।
इस संयुक्त अभियान में उपखंड अधिकारी मंगलौर अनुभव सैनी, अवर अभियंता विकास कुमार, विजिलेंस के सहायक अभियंता धनंजय सिंह, विकास कुमार, रोबिन सिंह मनोरिया, अवर अभियंता विजिलेंस अनिता काला और सपना सहित कई अधिकारी शामिल रहे। इसके अलावा विजिलेंस टीम के इंस्पेक्टर मारुत शाह और सब इंस्पेक्टर संजीव त्यागी भी अभियान में मौजूद रहे।
अधिकारियों ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे बिजली का उपयोग नियमों के अनुसार करें और समय पर बिजली बिल जमा करें। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में भी विजिलेंस टीम और उपखंड मंगलौर की टीम द्वारा संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया जाता रहेगा, ताकि बिजली चोरी पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!