रुड़की में वीआईपी प्रेस क्लब का भव्य सम्मान समारोह, पत्रकारों तथा समाजसेवियों को किया गया सम्मानित

(ब्योरो दिलशाद खान।KNEWS18)
रुड़की। शहर में वीआईपी प्रेस क्लब द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें हरिद्वार, देहरादून और सहारनपुर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पत्रकारों, समाजसेवियों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में पत्रकारिता के प्रति सम्मान और सामाजिक दायित्व की भावना का प्रेरणादायक संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार वीर सिंह कुंडीवाल ने की, जबकि संचालन असगर आलम द्वारा प्रभावशाली ढंग से किया गया। समारोह में पत्रकारों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उपस्थित अतिथियों का भी मंच से अभिनंदन किया गया। आयोजन की सफलता में एम. अफजल, पुरुषोत्तम शर्मा तथा बिहारीगढ़ की पत्रकार टीम की विशेष भूमिका रही, जिनके प्रयासों से कार्यक्रम सुव्यवस्थित और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।
खानपुर के लोकप्रिय विधायक उमेश कुमार शर्मा ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए पत्रकारों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं और अपनी निष्पक्ष लेखनी व विचारों से समाज को नई दिशा देने का कार्य करते हैं। उन्होंने सभी पत्रकारों से एकजुट रहने का आह्वान करते हुए भरोसा दिलाया कि वे हर परिस्थिति में पत्रकारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।
वीआईपी प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ. गुलबहार ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ हैं और उनका सम्मान करना समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता केवल समाचारों का संकलन नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना को जागृत करने का माध्यम है। पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने भी समारोह को संबोधित करते हुए सभी पत्रकारों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें निडर होकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री धर्म सिंह सैनी, बसपा नेता राव मोहर्रम अली, दिलशाद मलिक, भाजपा नेता नाथीराम राणा, साहब सिंह पुंडीर, मोइनुद्दीन इदरीसी, पूर्व चेयरमैन वेदपाल गौतम, भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान, कांग्रेस नेत्री डॉ. शाजिया जीनत नाज एडवोकेट, डॉ. करण सिंह सैनी, पत्रकार फहीम तन्हा, न्यूज़ वायरस के सीईओ सलीम सैफी, देवभूमि पत्रकार यूनियन उत्तराखंड के प्रदेश महासचिव बीडी शर्मा, संपादक रजत चौहान, एडवोकेट इंतखाब आजाद, मलखा अख्तर, जावेद अंसारी, आकाश सैनी, मनोज कांबोज, कुलदीप राठौर, मुर्सलीम अली, तबरेज आलम, सद्दाम हुसैन, पवन राणा, मोहम्मद सलमान, राजकुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं पत्रकार उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान आपसी सौहार्द, एकता और पत्रकारिता की मर्यादा को बनाए रखने का संकल्प भी लिया गया। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि पत्रकार समाज के प्रहरी हैं और उनका सम्मान, समर्थन और संरक्षण लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। वीआईपी प्रेस क्लब का यह आयोजन क्षेत्रीय पत्रकारिता के लिए एक प्रेरणादायक पहल साबित हुआ।






