February 14, 2026

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने जिला कार्यकारिणी का किया विस्तार, नए पदाधिकारियों का किया स्वागत

(ब्योरो दिलशाद खान।KNEWS18)

रुड़की। व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के उद्देश्य से प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल (संगठनात्मक जिला रुड़की) की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कई नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई तथा विभिन्न नगर इकाइयों में कार्यवाहक अध्यक्ष और महामंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सौरभ भूषण शर्मा ने कहा कि संगठन विस्तार का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों की समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि नए पदाधिकारी पूरी निष्ठा के साथ व्यापारियों के हितों की आवाज उठाएंगे और प्रशासन तथा व्यापारी समाज के बीच मजबूत सेतु की भूमिका निभाएंगे।
जिला महामंत्री विभोर अग्रवाल ने जिलाध्यक्ष की संस्तुति पर कार्यकारिणी विस्तार की घोषणा करते हुए विराट गोयल (भगवानपुर) को जिला उपाध्यक्ष तथा प्रदीप अग्रवाल (रुड़की कैंट) को जिला मंत्री नियुक्त किया। इसके साथ ही नगर इकाइयों में भी नई जिम्मेदारियां तय की गईं। भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र से अमित चौहान को कार्यवाहक नगर अध्यक्ष और शौर्य दत्त शर्मा को कार्यवाहक महामंत्री बनाया गया। मोहनपुरा से प्रदीप सिंघल को कार्यवाहक नगर अध्यक्ष तथा गगन साहनी को कार्यवाहक नगर महामंत्री घोषित किया गया, जबकि ढंडेरा से तजम्मुल खान को कार्यवाहक नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।बैठक में यह भी बताया गया कि सभी कार्यवाहक नगर अध्यक्ष और महामंत्रियों का कार्यकाल छह माह का रहेगा। इस अवधि में उन्हें सदस्यता अभियान चलाकर अपने-अपने क्षेत्रों में चुनाव कराना होगा, ताकि विधिवत नगर इकाइयों का गठन किया जा सके।प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद जौहर ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि व्यापारी समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और संगठन का यह विस्तार व्यापारियों की एकजुटता को नई पहचान देगा। वहीं प्रदेश संगठन मंत्री विश्वतोष सिंह ने कहा कि कार्यकारिणी में निष्ठावान कार्यकर्ताओं को स्थान दिया गया है और लक्ष्य प्रत्येक नगर इकाई को इतना सशक्त बनाना है कि किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न न हो सके। जिला उपाध्यक्ष प्रमोद रस्तोगी ने कहा कि नई नियुक्तियों से संगठन के कार्यों में तेजी आएगी और व्यापारिक समस्याओं के समाधान के लिए अब हर क्षेत्र में समर्पित व्यवस्था उपलब्ध रहेगी।बैठक के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए व्यापारियों के मान-सम्मान की रक्षा का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिले के कई वरिष्ठ व्यापारी नेता और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!