रुड़की के इमली रोड पर घर में घुसकर हमला, मारपीट व तोड़फोड़ के मामले में आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

(ब्योरो दिलशाद खान।KNEWS18)
रुड़की। कोतवाली रुड़की क्षेत्र के इमली रोड स्थित एक मकान में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ किए जाने का मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वही पुलिस साथ मे आये अज्ञात लोगों की पहचान करने में जुटी है ।घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना रहा, हालांकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में बताया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 10 फरवरी 2026 की रात लगभग 10 बजे की है। बताया गया है कि बच्चों के बीच किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते यह विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच तनातनी हो गई। आरोप है कि इसी कहासुनी के बाद दूसरे पक्ष के उमरदराज पुत्र सत्तार, शाहनवाज पुत्र सरफराज और इकराम पुत्र करीमुल्ला, निवासी मच्छी मोहल्ला, गाली-गलौज करते हुए सेकड़ो की संख्या में अज्ञात लोग सरिया और लाठी-डंडों के साथ पीड़ित के घर के बाहर पहुंच गए। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उक्त तीनों आरोपीयो के साथ सेकड़ो की संख्या में अज्ञात लोग जबरन घर में घुस आए और घर के अंदर रखे सामान में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान घर में मौजूद अमान पुत्र शाहजाद और शाहजाद पुत्र स्वर्गीय अब्दुल वली के साथ आरोपियों ने कथित तौर पर मारपीट की। मारपीट में दोनों को गंभीर चोटें आईं। परिजनों के अनुसार आरोपियों समेत अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडों से हमला किया, जिससे घर के दरवाजे, खिड़कियां और अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गए। पीड़ित का कहना है कि घर में शादी का माहौल था अचानक तीन नामजद आरोपियों समेत सैकड़ों अज्ञात लोग घर में घुस आए और हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने जमकर तोड़फोड़ की, जिससे भारी नुकसान हुआ और लाखों रुपये की संपत्ति क्षतिग्रस्त हो गई।
घटना के समय शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव का प्रयास किया। स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह स्थिति को काबू में किया गया। आरोप है कि जाते-जाते आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना से परिवार में दहशत का माहौल बन गया।
घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल रुड़की भेजा गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। शाहजाद की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसके चलते उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वर्तमान में उनका इलाज जारी है।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए से लेते हुए भारतीय न्याय संहिता तहत बीएनएस की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली पुलिस के अनुसार मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच में कई अन्य अज्ञात लोगों की पहचान की जा रही है अगर उनकी संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी पुलिस का कहना है माहौल खराब करने वालो और कानून हाथ मे लेने वालों को किसी भी सूरत में बक्शा नही जायेगा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मामूली विवाद का इस तरह हिंसक रूप लेना चिंताजनक है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।






